??????? ???????? ??? ??? ???????

Published at :10 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
??????? ???????? ??? ??? ???????

स्मार्ट हॉस्पीटल बने सदर अस्पतालडीसी ने की स्वास्थ्य मामलों की समीक्षा, कहा:ब्रेन मलेरिया मरीजों की तादाद देख गोपीकांदर व जामा में अतिरिक्त डाॅक्टर की प्रतिनियुक्ति का आदेश आम नागरिकों से अपील : ममता वाहन नि:शुल्क सेवा, न दे पैसेस्वीकृत दर पर दूसरे आपूर्तिकर्ता से दवा खरीदने के दिये निर्देश संवाददाता, दुमकादुमका जिला के स्वास्थ्य मामलों […]

विज्ञापन

स्मार्ट हॉस्पीटल बने सदर अस्पतालडीसी ने की स्वास्थ्य मामलों की समीक्षा, कहा:ब्रेन मलेरिया मरीजों की तादाद देख गोपीकांदर व जामा में अतिरिक्त डाॅक्टर की प्रतिनियुक्ति का आदेश आम नागरिकों से अपील : ममता वाहन नि:शुल्क सेवा, न दे पैसेस्वीकृत दर पर दूसरे आपूर्तिकर्ता से दवा खरीदने के दिये निर्देश संवाददाता, दुमकादुमका जिला के स्वास्थ्य मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि कार्यप्रणाली और व्यवहार में अस्पताल हो या स्वास्थ्य केन्द्र स्मार्ट होने चाहिए. सभी बेड पर चादर करीने से टैग किये जाएं. खाना थाली और कटोरी में ही दिये जाएं साथ ही इन सभी के प्रबंधन और रख-रखाव की जिम्मेवारी किसी योग्य व्यक्ति को दी जाय. गोपीकांदर में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए दो डॉक्टर और प्रतिनियुक्त करने के साथ ही जामा में भी एक और डॉक्टर प्रतिनियुक्त किये जाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. दुमका सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक के रूप में डॉ रूबी झा की प्रतिदिन ओपीडी में प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया. राज्य सरकार से दवा आपूर्ति में विलंब अवधि के बीच दवा आपूर्ति के लिए की गई निविदा के आपूर्तिकर्ता द्वारा अब तक दवा की आपूर्ति न करने पर उपायुक्त ने कहा कि स्वीकृत दर पर दूसरे आपूर्तिकर्ता से दवा खरीद की जाय. उपायुक्त ने कहा कि हर हाल में अस्पताल समाज की सच्ची सेवा के लिए तत्पर दिखायी देना चाहिए. उन्होंने ममता वाहन की शिकायतों पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि शिकायतें आ रही है कि पैसे मांगे जा रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले की जनता से अपील है कि ममता वाहन के लिए कोई भी पैसा न दें. यह नि:शुल्क है. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ आम जनता कैसे ले इसके लिए प्रचार हेतु उपलब्ध आवंटन से क्रय कर प्रचार-प्रसार किये जाएं. एएनएम व आशा वर्कर आदि सभी के लम्बित भुगतान इस माह कर दिये जाने का भी आदेश दिया. सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सक प्रत्येक माह एसओई अर्थात स्टेटमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर सिविल सजर्न को भेजने का कड़ा निर्देश दिया. इस बात पर भी उन्होंने जोर दिया कि मार्च माह से पूर्व आवंटन की पूरी राशि का व्यय वे सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने 14 से 20 दिसंबर तक फाइलेरिया के उन्नमूलन के लिए चलाये जाने वाले अभियान को जी जान से लगाकर सफल बनाने का भी निदेश दिया. बैठक में सिविल सजर्न डॉ योगेंद्र महतो,एसीएमओ डॉ एनके मेहरा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ दिलीप केशरी, डीएमओ डॉ मनोज कुमार, डॉ डीएन पांडेय, कुपोषण उपचार केंद्र के प्रभारी डॉ दिलीप भगत, डीटीओ डॉ एएम सोरेन, डॉ जावेद सहित सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी मौजूद थे……………फोटो10 दुमका 02बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा…………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola