देवघर से दुमका लाया गया डकैती का आरोपित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : जरमुंडी बाजार स्थित रंजन कुमार टिबरेबाल के घर से 19 जून 2015 की रात हुई डकैती कांड के आरोपी उमेश हाजरा को देवघर जेल से बुधवार को दुमका लाया गया. दुमका में उसे एसढीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया गया है. रंजन कुमार टिबरेबाल […]
विज्ञापन
दुमका : जरमुंडी बाजार स्थित रंजन कुमार टिबरेबाल के घर से 19 जून 2015 की रात हुई डकैती कांड के आरोपी उमेश हाजरा को देवघर जेल से बुधवार को दुमका लाया गया. दुमका में उसे एसढीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया गया है.
रंजन कुमार टिबरेबाल ने जरमुंडी थाना में डकैती की घटना को लेकर 7 – 8 अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र लोरीघाघरा के भोला हाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बयान के आधार पर उमेश हाजरा को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










