???????? ????? ?????? ?? ????

अतिशीघ्र बकाया भुगतान की मांग जामताड़ा. पारा शिक्षक संघ के जिला ईकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक को एक आवेदन सौंपा. जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि अब जिले के तमाम पारा शिक्षक सिर्फ सर्टिफिकेट की छाया प्रति स्वहस्ताक्षरित करके ही संबंधित बीआरसी कार्यालय में जमा करेंगे. बैंक ड्रॉफ्ट नहीं […]
अतिशीघ्र बकाया भुगतान की मांग जामताड़ा. पारा शिक्षक संघ के जिला ईकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक को एक आवेदन सौंपा. जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि अब जिले के तमाम पारा शिक्षक सिर्फ सर्टिफिकेट की छाया प्रति स्वहस्ताक्षरित करके ही संबंधित बीआरसी कार्यालय में जमा करेंगे. बैंक ड्रॉफ्ट नहीं देंगे. इसके एवज में किसी भी प्रकार से प्रखंड में पारा शिक्षकों का मानदेय रोका जाता है या रोका गया तो अतिशीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान हो. नहीं तो बाध्य होकर पारा शिक्षक संघ भुख हड़ताल पर बैठने का कार्य करेंगे. इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निलाबंर मंडल, नारायण मंडल, विजय वर्मन, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










