????????? ??? ???? ??? ?? ????? ??????? ??????

Published at :28 Nov 2015 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ??? ???? ??? ?? ????? ??????? ??????

नारायणपुर में पांच दिन से बिजली आपूर्ति चरमराई24 घंटे में महज चार से पांच घंटे ही मिल रही बिजली जामताड़ा ग्रिड मे नये ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर उत्पन्न हुई समस्याबच्चों को पठन-पाठन में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड क्षेत्र में विगत पांच दिनों से विद्युत की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. 24 घंटे […]

विज्ञापन

नारायणपुर में पांच दिन से बिजली आपूर्ति चरमराई24 घंटे में महज चार से पांच घंटे ही मिल रही बिजली जामताड़ा ग्रिड मे नये ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर उत्पन्न हुई समस्याबच्चों को पठन-पाठन में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड क्षेत्र में विगत पांच दिनों से विद्युत की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. 24 घंटे में महज चार से पांच घंटे ही लोगों को बिजली नसीब हो पा रही है. जिसके कारण विधुत से संचालित संस्थानों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऊपर से आये दिन हाई टेंशन तार में खराबी आने के कारण प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय मिस्त्री की माने तो हाई टेंशन के 33 हजार तार में इंसुलेटर संवेदक द्वारा धटिया किस्म का लगाया गया है. जिसका खमियाजा यहां के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. विद्युत बाधित रहने के कारण बच्चों को भी पठन-पठान में भारी परेशानी हो रही है. यह समस्या जामताड़ा ग्रिड मे नये ट्रांसफॉर्मर के लगाने से हो रही हैं. विभागीय अधिकारियों की माने तो इसे चालू करने में एक सप्ताह का और समय लग सकता है. संबंध में पंकज बैद्य, काली चरण दास, समेत अन्य ने बताया बिजली नहीं रहने कारण परेशानी बढ़ गयी है. विभाग के कनीय अभियंता ने कहा कि इस स्मस्या से उपभोक्ताओं जल्द छुटकारा मिलेगी. 33 हजार हाई टेंशन तार की समस्या के समाधान के लिये वरीय अधिकारी को जानकारी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola