?????? ?????? ?? ??? ????? ??? ?????????? ?????

Published at :28 Nov 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?????? ?? ??? ????? ??? ?????????? ?????

छिटपुट घटनाओं के बीच दुमका में शांतिपूर्ण मतदान दुमका में हुआ कुल 72 प्रतिशत मतदानदुमका में 70, मसलिया में 72 व रानीश्वर में 73 प्रतिशत हुआ मतदानसंवाददाता, दुमकादुमका जिले के तीन प्रखंडों में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. जिले […]

विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं के बीच दुमका में शांतिपूर्ण मतदान दुमका में हुआ कुल 72 प्रतिशत मतदानदुमका में 70, मसलिया में 72 व रानीश्वर में 73 प्रतिशत हुआ मतदानसंवाददाता, दुमकादुमका जिले के तीन प्रखंडों में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण में रानीश्वर, मसलिया एवं दुमका में कुल 72 प्रतिशत मतदान होने की प्रारंभिक सूचना मिली है. दुमका में 70 प्रतिशत, मसलिया में 72 प्रतिशत तथा रानीश्वर में 73 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट मिली है. वास्तविक आंकड़े सभी मतपेटियों के वज्रगृह में आ जाने के बाद मिल पायेंगे. उन्होंने बताया कि इस चरण में 778 बूथों पर 594 पदों पर खड़े 1983 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग हुई है. बोगस वोटिंग व नोक-झोंक की मिलती रही सूचनादिन भर जिला प्रशासन को विभिन्न क्षेत्र के बूथों से बोगस वोटिंग की सूचनाएं मिलती रही. कंट्रोल रूम पर भी ऐसे फोन आते रहे. नेशनल हाईस्कूल, श्री रामकृष्ण आश्रम स्कूल, आजादनगर आदि बूथों पर हंगामे की खबर मिलने के बाद जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी विपुल शुक्ला, एसडीओ सुधीर कुमार पहुंचे. रानीश्वर के भी बूथ नंबर 2, 3 एवं 4 से बोगस वोटिंग की खबर मिली थी. दोपहर बाद जरुवाडीह इलाके में जिला परिषद के एक अभ्यर्थी को घेर कर मारपीट किये जाने का भी मामला प्रशासन तक पहुंचा. कहा जा रहा है कि वोटो को अपने पक्ष में करने के लिए यह प्रत्याशी पैसे बांट रहा था. जिसके बाद यह हंगामा हुआ, लेकिन पदाधिकारी जब तक पहुंचे दृश्य बदल चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola