???? ?? ??????? ?? ????? ?????? ?? 8.45 ??? ????? ?? ???? ?????? ?? ????

Published at :27 Nov 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
???? ?? ??????? ?? ????? ?????? ?? 8.45 ??? ????? ?? ???? ?????? ?? ????

जामा के चिकनिया के पूर्व मुखिया पर 8.45 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप 13वें वित्त आयोग के 4.60 लाख व सड़क योजना के करीब पौने चार लाख रुपये की अवैध निकासी का मामलाबीडीओ ने रोकड़पंजी तथा पासबुक में पायी भिन्नतामामले से डीसी को कराया अवगतपंचायत सचिव को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्रतिनिधि, […]

विज्ञापन

जामा के चिकनिया के पूर्व मुखिया पर 8.45 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप 13वें वित्त आयोग के 4.60 लाख व सड़क योजना के करीब पौने चार लाख रुपये की अवैध निकासी का मामलाबीडीओ ने रोकड़पंजी तथा पासबुक में पायी भिन्नतामामले से डीसी को कराया अवगतपंचायत सचिव को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्रतिनिधि, जामादुमका जिले के जामा प्रखंड के चिकनियां पंचायत के पूर्व मुखिया अर्जुन मुरमू पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगा है. 13वें वित्त आयोग के चार लाख साठ हजार रुपये एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीन लाख पचासी हजार चार सौ सोलह रुपये की अवैध निकासी की बात कही जा रही है. आरोपों के मुताबिक पंचायत सचिव झरील मल्लाह के संज्ञान में दिये वगैर उनके फर्जी हस्ताक्षर से मुखिया अर्जुन मुरमू द्वारा लाभुक समिति के नाम पर निकासी कर ली गयी. मामला जब जामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी तक पहुंचा, तब उन्होंने इसे संज्ञान में लेकर पड़ताल करायी. श्री सुमन ने बताया कि रोकड़पंजी तथा पासबुक में भिन्नता पायी गयी है तथा इन्हें जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने उपायुक्त को भी सूचना दी है तथा पंचायत सचिव झरील मल्लाह को पूर्व मुखिया अर्जुन मुरमू के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. इधर मामले में मुखिया ने कहा कि पीसीसी सड़क की योजना के लिए राशि की निकासी हुई थी. इस राशि से कार्य भी आरंभ कराया गया है. वहीं राशि निकासी के इस मामले में पंचायत सचिव से संपर्क का प्रयास विफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola