????? ??? ?? ?????? ?????? ?? ????? ???

Published at :26 Nov 2015 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??? ?? ?????? ?????? ?? ????? ???

दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का भोंपू थमा संवाददाता, दुमका दुमका जिले में दूसरे चरण में दुमका, रानीश्वर तथा मसलिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की समस्त प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. कुल 2 लाख 62 हजार 698 मतदाता 594 पदों के लिए चुनाव मैदान में डटे 1983 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला […]

विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का भोंपू थमा संवाददाता, दुमका दुमका जिले में दूसरे चरण में दुमका, रानीश्वर तथा मसलिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की समस्त प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. कुल 2 लाख 62 हजार 698 मतदाता 594 पदों के लिए चुनाव मैदान में डटे 1983 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव तथा उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अजय नाथ झा ने दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन समाहरणालय सभा कक्ष में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही. इन्होंने बतलाया कि दुमका प्रखंड में 53ए399 महिला एवं 54ए733 पुरुष कुल 1ए08132 मतदाता 326 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे. वहीं रानीश्वर प्रखंड के 34ए647 महिला तथा 35679 पुरुष कुल 70326 मतदाता 203 मतदान केन्द्रों पर तथा मसलिया प्रखंड के 41ए393 महिला तथा 42ए847 पुरुष कुल 84ए240 मतदाता 249 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर वार्ड सदस्यए मुखिया, पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपना मत देंगे. उन्होंने बतलाया कि वार्ड सदस्य पद के लिए 1499 नामांकन पर्चे दाखिल किए गए थे. जिसमें 51 नामांकन पर्चे विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिये गए. 17 अभ्यर्थी ने नामांकन वापस कर लिया तथा 308 अभ्यर्थी निर्विरोध घोषित किये गये. ऐसे में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में शेष अभ्यर्थियों की संख्या 1123 रह गई है. जिनमें दुमका से 473ए मसलिया से 410 और रानीश्वर से 240 अभ्यर्थी हैं. उन्होंने यह भी बतलाया कि दूसरे चरण में 778 वार्ड सदस्य पदों का चुनाव होना था परन्तु 308 अभ्यर्थियों का निर्विरोध चुने जाने से अब सर्फि 470 वार्ड सदस्य पद के लिए ही चुनाव होगा. दुमका में 13 पद तथा रानीश्वर में 7 पद रक्ति रह गए हैं. उसी प्रकार मुखिया पद के लिए 456 नामांकन पर्चे दाखिल किए गए 05 के अस्वीकृत किये गये. 14 ने अपना नाम वापस ले लिए थे. चुनाव मैदान में 437 प्रत्याशी मैदान में है. जिनमें दुमका से 173ए मसलिया से 160 और रानेश्वर से 104 अभ्यर्थी रह गये हैं. मुखिया के कुल 63 पदों के लिए चुनाव होगा. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए 356 नामांकन पर्ची दाखिल किए गये. 02 के नामांकन पर्ची अस्वीकृत हुए 14 ने अपना नाम वापस ले लिया तथा 02 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशियों की संख्या 338 है. जिनमें दुमका से 162ए मसलिया से 108 और रानीश्वर से 68 अभ्यर्थी रह गए हैं. पंचायत समिति के लिए 84 पदों के लिए चुनाव होना था परंतु 02 सदस्य निर्विरोध चुन लिये जाने के कारण अब 82 पदों के लिए ही चुनाव होगा. वहीे जिला परिषद सदस्य पद के लिए 92 नामांकन पर्चे दाखिल किए गए 01 नामांकन पर्ची अस्वीकृत किये गये तथा 06 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. ऐसे में 85 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रह गये हैं. जिनमें दुमका में 49, मसलिया से 26 और रानीश्वर में 10 अभ्यर्थी रह गए हैं. जिला परिषद के 9 पदों के लिए चुनाव होंगे. 13 दिसंबर को होगी मतगणना जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव एवं उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने बताया कि मतों की गिनती एक ही दिन 13 दिसंबर को अलग-अलग वज्रगृहों में बने मतगणना केंद्रों में होगी. पहले चरण के लिए जहां वज्रगृह राजकीय पोलिटेकनिक में बनाया गया था. वहीं दुमका, मसलिया व रानीश्वर में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए वज्रगृह जिला स्कूल दुमका में बनाया गया है. ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण् फोटो प्रेस कान्फ्रेंस ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण् 778 में 461 संवेदनशील व 144 अति संवेदनशील बूथ निर्भीक होकर करें मतदान : डीसी दुमका. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने द्वितीय चरण में 28 नवंबर को मतदान करने वाले मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने बतलाया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह चुस्त और मुस्तैद हैं. लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. जिला प्रशासन ने उपद्रव फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर ली है और उन तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बतलाया कि द्वितीय चरण में कुल 778 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न कराये जाने हैं. जिसमें 173 मतदान केन्द्र सामान्य, 461 संवेदनशील तथा 144 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील हैं. इन मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराये जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बल, जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड की सेवा ली जा रही है. कहां कितने संवेदनशील बूथ प्रखंड बूथों की संख्या संवेदनशील अतिसंवेदनशील सामान्य दुमका 326 238 41 47 रानीश्वर 249 116 69 64 मसलिया 203 107 34 62 जिला परिषद् के 85 अभ्यर्थियों की किस्मत दांव पर संवाददाता, दुमका दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में दुमका, मसलिया तथा रानीश्वर प्रखंड में कुल 85 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. नामांकन रद्द एवं नाम वापसी के पश्चात दुमका प्रखंड से कुल 49 जिला परिषद सदस्य पद के लिए रामेश्वर सोरेन, कैलाश भंडारी, संजय कुमार सेन, क्लेमेन्टीना हांसदा, छोटो मुरमू, जूली सन्हिाए जवाहर, मो शहाब उद्दीन, सनत कस्किू, पुलिस नाथ मरांडी, नीरज प्रसाद भंडारी, बेली कस्किू, चिंता देवी, मेरूनिशा मरांडी, पुष्पा सेन, सलीम मरांडी, कालेश्वर सोरेन, स्टेफन मरांडी, योगेश मुमरू, बिनोद मंडल, मुन्ना मंडलए संजय कुमार महतो, पोखराज केवट, अजय केशरी, शबनम खातुन, सीया देवी, शोभा सोरेन, सहदेव सिंह, राजेश मुरमू, रामचन्द्र मर्धिा, शिवशंकर गुप्ता, भोला प्रसाद साह, विजय कुमार दास, रंजीत कुमार तिवारी, शिवजतन टुडूए मनोज चक्रवर्ती, राजेश सोरेन, सुशांती हांसदा, आसीम मंडल, मुकेश कुमारए हितेष मांझी, रेवती नंदन चौधरी, परमील सिंह, राजू सिंह, लव हेम्ब्रम, सुमिता सिंह, सोनी देवी, करूणा मुमरू एवं पविया देवी किस्मत आजमा रहे हैं. संविधान दिवस की शपथ ली गई दुमका. संविधान दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला सहित जिले के तमाम आलाधिकारियों व सभी कार्यालयों के कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की शपथ ली तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप शासन प्रशासन संचालन का संकल्प लिया. उल्लेखनीय है कि इसी दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने हमारे संविधान को अंगीकार किया थाण् तमाम आलाधिकारियों ने संविधान दिवस के अवसर पर आमजनों को बधाई दी है. प्रजातांत्रिक व्यवस्था में आस्था का इजहार है वोट दुमका. हम वोट देकर अपने देश को यह अहसास करायें कि हम अपने देश से प्यार करते हैंण् मध्य एवं उच्च वद्यिालय रानीबहाल एवं उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए स्वीप प्रभारी सह उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने कहा कि यह संदेश हम जन-जन तक फैलायें. मतदान का महत्व केवल प्रत्याशियों के चयन तक सीमित नहीं है. यह संदेश भारत के प्रजातांत्रिक व्यवस्था का सम्मान और उसमें आस्था प्रकट करने से जुड़ा हुआ है. इसलिए प्रत्येक वोटर अपनी आवाज दर्ज करायें. आज संविधान दिवस है और हम अपने देश के संविधान के प्रति वचनबद्ध और प्रतिबद्ध होने के साथ यह संकल्प लें कि हमारा जीवन देश के लिए समर्पित होगा. फोटो डीएससी 04655ध्4632ध्4678 ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola