????????? ????????? ??? ?????? ????? ?? ??? ?????? ?? ????

Published at :26 Nov 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ????????? ??? ?????? ????? ?? ??? ?????? ?? ????

सीमावर्ती क्षेत्रों में बेरियर लगाकर की गयी वाहनों की जांच फोटो : 26 जाम 08 वाहन जांच करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ तथा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस बलों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में बेरियर लगाकर आने-जाने वाले सभी प्रकार […]

विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में बेरियर लगाकर की गयी वाहनों की जांच फोटो : 26 जाम 08 वाहन जांच करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ तथा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस बलों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में बेरियर लगाकर आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच की. क्रम में चार पहिये, दो पहिये वाहनों की डिक्की, आर्म्स, चुनाव में खर्च व वितरण होने योग्य नकद राशि सहित अन्य गतिविधियों की जांच की. निर्वाची पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 92276 मतदाता भयमुक्त होकर करेंगे मतदान. प्रखंड क्षेत्र में कुल 113 संवेदनशील तथा 86 अतिसंवेदनशील बूथ है. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. असामाजिक तत्वों जैसी गतिविधियों पर पुलिस जवानों की विशेष पैनी नजर रखी जायेगी. समाचार भेजे जाने तक महेशामुंडा बोर्डर क्षेत्र के चेक पोस्ट में 50 वाहनों की सघन जांच हो चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola