?????? ? ?????????? ??? ?????????? 26 ??

Published at :24 Nov 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ? ?????????? ??? ?????????? 26 ??

गोड्डा व पोड़ैयाहाट में पुनर्मतदान 26 को-10 बूथों पर होगा पुनर्मतदान प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा के कुल 10 बूथों पर दोबारा मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गयी अनुशंसा को स्वीकृति मिल गयी है. पुनर्मतदान की तिथि 26 नवंबर को निर्धारित की गयी है. 26 को सुबह 7:00 बजे से दिन के 3:00 बजे तक […]

विज्ञापन

गोड्डा व पोड़ैयाहाट में पुनर्मतदान 26 को-10 बूथों पर होगा पुनर्मतदान प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा के कुल 10 बूथों पर दोबारा मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गयी अनुशंसा को स्वीकृति मिल गयी है. पुनर्मतदान की तिथि 26 नवंबर को निर्धारित की गयी है. 26 को सुबह 7:00 बजे से दिन के 3:00 बजे तक मतदान होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) से मिली जानकारी के अनुसार, सदर गोड्डा प्रखंड के ढोढ़री पंचायत के पुराना पंचायत भवन नोखिल बूथ संख्या 64, मध्य विद्यालय नौखिल बूथ संख्या 65, मध्य विद्यालय रमला बूथ संख्या 68 एवं पंदाहा बूथ संख्या 326 में पुनर्मतदान होगा. बूथ संख्या 326 पर सिर्फ ग्राम पंचायत के सदस्य के चुनाव के लिये मतदान होना है. गौरतलब है कि ढोढरी पंचायत के बूथ संख्या 64, 65 व 68 पर असामाजिक तत्वों द्वारा बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया गया था. पीठासीन पदाधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने इन बूथों पर पुनर्मतदान कराने की अनुमति प्रदान की है. वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड के कुल छह बूथों पर भी पुनर्मतदान होगा. पोड़ैयाहाट के आषाढ़ी माधुरी पंचायत के बूथ संख्या 79, पसई पंचायत के बूथ संख्या 101, 109, 110 एवं 111 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जायेगा. इन बूथों पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा बैलेट पेपर फाड़ने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद ही इन बूथों पर भी 26 नवंबर की सुबह मतदान सुनिश्चित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola