?????? ?????// ????? ??? ?? ????? ?? ???? ???????????? ?? ??? ???? ??????-??????

पंचायत चुनाव// दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार-प्रसार प्रतिनिधि, रानीश्वरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार को तेज कर दिया है. जहां एक ओर गांव-गांव में प्रत्याशियों ने वाहनों से प्रचार कर ग्रामीणों से वोट मांग रहे हैं, तो दूसरी […]
पंचायत चुनाव// दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार-प्रसार प्रतिनिधि, रानीश्वरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार को तेज कर दिया है. जहां एक ओर गांव-गांव में प्रत्याशियों ने वाहनों से प्रचार कर ग्रामीणों से वोट मांग रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अपने चुनावी क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रह हैं. चुनाव चिह्न मिलने के साथ तेज हुआ जनसंपर्कहंसडीहा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच जनसंपर्क तेज कर दिया है. साथ ही चुनावी कार्यालय भी खोल रहे हैं. सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र संख्या-03 के जिला परिषद उम्मीदवार निभा जायसवाल, शोभा देवी, चन्द्राणी देवी, सुनिता देवी ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है, जबकि शोभा देवी एवं निभा जायसवाल द्वारा चुनावी कार्यालय खोला गया है. वहीं हंसडीहा ग्राम पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार आशा हेंब्रम, पार्वती हेंब्रम, समिता मरांडी, सोनी हांसदा, बाबुराम हेब्रम ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. इसके अलावा ग्राम पंचायत बढ़ैत के मुखिया पद के प्रत्याशी तालको सोरेन, मेरी मारंडी, सोनावती मरांडी भी मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. ……………………..व्यय लेखा पंजी की जांच 26 को गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की जांच 26 नवंबर को होगी. व्यय लेखा पंजी की जांच प्रशिक्षण भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जायेगी. जिसमें प्रत्याशियों द्वारा किये गये 25 नवंबर तक के व्यय की जांच की जायेगी. इस दौरान निर्विरोध एवं रद्द प्रत्याशियों के भी व्यय की छाया प्रति व व्यय का विपत्रों की जांच की जायेगी. इस आशय की जानकारी बीडीओ सह आरओ प्रवीण केरकेट्टा और सीओ सह आरओ सोमा उरांव ने संयुक्त रूप से दी. इधर रामगढ़ में भी 26 नवंबर को प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की जांच की जायेगी. इसमें 165 मुखिया और 27 जिला परिषद के सदस्य सीओ सह आरओ सुनील कुमार को विपत्र सौंपेगें. जबकि 33 वार्ड सदस्य प्रत्याशी तथा 146 पंचायत समिति के सदस्य बीडीओ सह आरआवे राजकिशोर प्रसाद को विपत्र सौंपेंगे. बीडीओ श्री प्रसाद ने बताया कि 14 नवंबर को कुछ प्रत्याशियों ने व्यय लेखा का विपत्र जमा किया था, जिसके अंतिम खर्च का ब्योरा 26 नवंबर को लिया जायेगा. सदर प्रखंड में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैलीदुमका. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों व पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. साक्षर भारत अभियान के अंतर्गत प्रखंड साक्षरता समिति के द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में शामिल प्रेरकों व वीटी ने सदर प्रखंड के हरिपुर, रामपुर, बेहराबांक, मुड़भेंगा, रानीबहाल, दरबारपुर, केशियाबहाल, बड़तल्ली, घासीपुर, राजबांध, गादीकोरैया, कैराबनी आदि जगहों में जाकर मतदाताओं से वोटर डालने की अपील की. दलाही प्रतिनिधि के अनुसार प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय के बच्चों ने एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल बच्चे मसलिया विद्यालय प्रंगण से आदर्श ग्राम पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगा तक गये और मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. जामा में दो गोतनी आमने-सामने जामा. जामा प्रखंड अंतर्गत आसनसोल कुरूवा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में दो उम्मीदवार आमने सामने हैं. यह वार्ड क्षेत्र संख्या 13 अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित है जहां दोनों सहोदर गोतनी तारा देवी और हेमिया देवी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं. दोनों की ओर से प्रचार कार्य चल रहा है, दोनों कैराबनी गांव के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










