???? ?????? ?? ??? ???? ???

अपनी मांगों पर डटे डंपर ऑनरदूसरे दिन भी कोयले की ढुलाई ठपफोटो: 24 जाम 03,04 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा मां चंचला डंपर ऑनर द्वारा दूसरे दिन भी कोयले की ढुलाई ठप रही. जानकारी देते हुए चिंतामनी मंडल ने बताया कि ट्रांजिट लॉस के नाम पर 272 डंपरों से आठ से दस हजार रुपये गलत ढंग से […]
अपनी मांगों पर डटे डंपर ऑनरदूसरे दिन भी कोयले की ढुलाई ठपफोटो: 24 जाम 03,04 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा मां चंचला डंपर ऑनर द्वारा दूसरे दिन भी कोयले की ढुलाई ठप रही. जानकारी देते हुए चिंतामनी मंडल ने बताया कि ट्रांजिट लॉस के नाम पर 272 डंपरों से आठ से दस हजार रुपये गलत ढंग से कटौती बंद करने, कोयले की नयी ढुलाई दर लागू करने, पेय आॅर्डर के नाम पर अवैध वसूली करने एवं ढुलाई मजदूरों को पीएफ चिकित्सा बोनस संबंधित सुविधा लागू करने को लेकर हड़ताल की गयी है. जब तक इन सभी बातों का प्रबंधक द्वारा सकारात्मक पहल नहीं कि जायेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी. कहा कि इसके पूर्व भी वार्ता की गयी थी. परंतु प्रबंधक द्वारा उक्त वार्ता के अनुसार काम नहीं हुआ. इस बार यदि प्रबंधक सकारात्मक रूप नहीं अपनाता है तो डंपर ऑनर के द्वारा अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रहेगी. इधर हड़ताल के दूसरे दिन भी ढुलाई ठप रहने से जामताड़ा रेलवे साईडिंग में कोयला का रैक लोड नहीं हो सका. रेलवे साइडिंग विरान अवस्था में देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










