????? ????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??????

कोयला ढुलाई ठप रहने से करोड़ों का नुकसान फोटो: 23 जाम 11,12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ासोमवार को मां चंचला डंफर ऑनर ऐसोसिएशन द्वारा रेलवे साईिडंग में कोयला ढुलाई ठप कर दी गयी. ऐसोसिएशन का आरोप है कि चितरा कोलयरी प्रबंधक द्वारा मानमानी तरीके से रुपयों की कटौती करने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है. एसोसिएशन […]
कोयला ढुलाई ठप रहने से करोड़ों का नुकसान फोटो: 23 जाम 11,12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ासोमवार को मां चंचला डंफर ऑनर ऐसोसिएशन द्वारा रेलवे साईिडंग में कोयला ढुलाई ठप कर दी गयी. ऐसोसिएशन का आरोप है कि चितरा कोलयरी प्रबंधक द्वारा मानमानी तरीके से रुपयों की कटौती करने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंतामनी मंडल ने कहा कि प्रति डंफर आठ से दस हजार रुपये की कटौती चितरा प्रबंधक द्वारा की गयी है. कहा : जब तक कटौती की गयी राशि की वापसी नहीं की जायेगी तब तक डंफर चालक कोयले की ढुलाई ठप रखेंगे.क्या है मामलाजानकारी के अनुसार लगभग 250 डंफर प्रतिदिन चितरा कोलयरी से जामताडा रेलवे साइडिंग में कोयला की ढुलाई करते हैं. चितरा कोलयरी से प्रति डंफर को वजन करने के बाद जामताड़ा रवाना किया जाता है. पुन: जामताड़ा आने के बाद रेलवे साईिडंग स्थित कांटा पर पुन: वजन किया जाता है. वजन में कमी के कारण ही उक्त रुपए की कटौती की गयी है. क्या कहते हैं ऐसोसिएशन के सदस्यडंफर चालक ऑनर ऐसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि चितरा प्रबंधक द्वारा मनमानी तरीके से राशि की कटौती की गयी है. कोयला ढुलाई में थोड़ी बहुत कोयला रास्ते में धूल के कारण कोयले का कण हवा में उड़ जाते हैं. जिससे सामन्य अंतर होता है. इसी अंतर को देखते हुए प्रबंधक द्वारा कटौती की जा रही है. जानकारी के अनुसार डंफरों के हड़ताल से प्रतिदिन चितरा प्रबंधक एवं रेलवे साईिडंग को करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान है. क्या कहते हैं मां चंचला डॉफर ऑनर के अध्यक्ष चिंतामनी मंडल ने कहा कि जब तक चितरा कोलयरी द्वारा कटौती की गयी रुपयों की वापसी नहीं की जाती है तब तक कोयला ढुलाई ठप रहेगी. क्या कहते है विधायकविधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि डंफर ऑनरों की मांग जायज है. चितरा प्रबंधक की मनमानी नहीं चलेगी. जरूरत पड़ने पर डंफर ऑनरों की तरफ से प्रबंधक से बातचीत की जायेगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर डंफर ऑनरों की तरफ से जोरदार आंदोलन भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










