????-???? ? ????? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ??? ???? ?????? ????

Published at :29 Oct 2015 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
????-???? ? ????? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ??? ???? ?????? ????

जूता-मोजा व स्कूल बैग के लिए बच्चों के खाते में भेजी जायेगी राशि प्रतिनिधि, दुमका सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरूवार को डीएसई मसुदी टुडू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. जिसमें मुख्य रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी दशरथ दास एवं डीइओ सतीश चंद्र सिंकु उपस्थित थे. बैठक में छात्रवृति एवं […]

विज्ञापन

जूता-मोजा व स्कूल बैग के लिए बच्चों के खाते में भेजी जायेगी राशि प्रतिनिधि, दुमका सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरूवार को डीएसई मसुदी टुडू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. जिसमें मुख्य रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी दशरथ दास एवं डीइओ सतीश चंद्र सिंकु उपस्थित थे. बैठक में छात्रवृति एवं साईकिल खरीद के लिए राशि भेजने को लेकर छात्र-छात्राओं का खाता बैंक में खोलवाने पर चरचा की गई. साथ ही सत्र 2014-15 में कक्षा 8 में अध्ययनरत अजजा, अजा एवं अल्पसंख्यक छात्र छात्रओं का खाता संख्या शीध्र उपलब्ध कराने तथा अब तक जहां बच्चों का खाता नहीं खोला गया है वैसे प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. विद्यालय लक्ष्मी योजना के तहत वैसे सभी वर्ग 6 से 8 तक में पढ़ने वाले अजजा व अजा के बालिकाओं के खाते में 2000 रूपये फिक्स डिपौजिट किया जाना है. इसलिये वैसे बालिकाओं का खाता संख्या भी उपलब्ध कराने, वित्तीय वर्ष 2015-16 में वर्ग 1 से 8 तक पढ़ने वाले वैसे सभी बच्चों की सूची, जिनका न्यनतम उपस्थिति 50 प्रतिशत हो विद्यालय किट यथा स्कूल बैग, जूता मोजा एवं शिक्षण सामग्री के लिए राशि छा छात्रओं के खाते में दिया जायेगा. वर्ग 1 से 5 तक 590 रूपये प्रति बच्चे एवं 6 से 8 तक के बच्चों के लिए 715 रूपये की दर से राशि भेजी जायेगी. बैठक में बताया गया कि ‘हमारा झारखंड कैसा हो’ विषय पर प्रखंडस्तर पर निबंध प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को सभी प्रखंडों में आयोहिजत किया जायेगा. जिसमें दो ग्रुपों में होने वाले निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में 6 से 8 तक के छात्र छात्रएं भाग लेंगे. जबकि दूसरे गुंप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्रएं भाग लेंगे. जिलास्तर पर 4 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से दो श्रेणियों में से 6 बालक एवं 6 बालिका भाग लेंगें, जो 9 नवंबर को राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे. नक्सल प्रभावित तीन प्रखंड रामगढ़, काठीकुंड, गोपीकांदर के बीईईओ को कौशल विकास के लिए उपलब्ध कराये गये 400 युवक व युवतियों की सूची के अनुसार जरदहा प्रशिक्षण केंद्र में 2 दिनों के अंदर योगदान कराने का निर्देश दिया गया. इसमें शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई किये जाने की बात कही गई. मौके पर अतिरिक्त कार्य पदाधिकारी पीयूष कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुमंत कुमार, बीईईओ हरिदत्त ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, सुशीला मुमरू, मो नईमुद्दीन, मो रफिक आलम आदि मौजूद थे. …………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola