मायके के जाति प्रमाण पत्र देने को लेकर महिला प्रत्याशियों ने किया हंगामा

Published at :27 Oct 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
मायके के जाति प्रमाण पत्र देने को लेकर महिला प्रत्याशियों ने किया हंगामा

रामगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मायके का जाति प्रमाण पत्र जमा करने को लेकर अंचल कार्यालय के बाहर महिला प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया. मुखिया पद के लिए ठाड़ीहाट, रामगढ़, सुसनीया, महुबन्ना से पहुंची महिला प्रत्याशियों ने जब नोमिनेशन के लिए पहुंची तो सीओ सुनील कुमार ने बताया कि महिला प्रत्याशियों का मायके का […]

विज्ञापन
रामगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मायके का जाति प्रमाण पत्र जमा करने को लेकर अंचल कार्यालय के बाहर महिला प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया. मुखिया पद के लिए ठाड़ीहाट, रामगढ़, सुसनीया, महुबन्ना से पहुंची महिला प्रत्याशियों ने जब नोमिनेशन के लिए पहुंची तो सीओ सुनील कुमार ने बताया कि महिला प्रत्याशियों का मायके का पंचायत व प्रखंड से निर्गत जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है.
इस बात पर महिला प्रत्याशी भड़क गयी, तो सीओ ने बताया कि यह आदेश चुनाव आयोग से प्राप्त हुआ है. महिलाओं ने आयोग द्वारा पूर्व में इसकी सूचना नहीं दिये जाने का पुरजोर विरोध किया. अधिकतर प्रत्याशियों का जाति प्रमाण पत्र ससुराल का है, ऐसे में अब ऐसे प्रत्याशियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola