मयूराक्षी में डूबने से बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : टोंगरा थाना क्षेत्र के मुरजोड़ा गांव के पास मयूराक्षी नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चे का नाम नागेश्वर बेसरा था़ वह मुरजोड़ा गांव का रहनेवाला था़ मिली जानकारी के अनुसार वह गांव के अन्य बच्चों के साथ मयूराक्षी नदी में बुधवार दोपहर स्नान करने गया था़ […]
विज्ञापन
रानीश्वर : टोंगरा थाना क्षेत्र के मुरजोड़ा गांव के पास मयूराक्षी नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चे का नाम नागेश्वर बेसरा था़ वह मुरजोड़ा गांव का रहनेवाला था़ मिली जानकारी के अनुसार वह गांव के अन्य बच्चों के साथ मयूराक्षी नदी में बुधवार दोपहर स्नान करने गया था़
नदी के तेज बहाव में डूब गया़ साथ गये बच्चों ने इसकी खबर परिजनों को दी, पर काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका शव उस दिन नहीं मिला. दूसरे दिन गुरुवार को नदी के किनारे नागेश्वर का शव मिला़
इन दिनों मसानजोर डैम से मयुराक्षी नदी में गेट खोल कर पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर ज्यादा था तथा तेज बहाव भी था़ नागेश्वर दुमका के एक स्कूल में पढ़ता था़ दुर्गापूजा की छुट्टी में वह घर आया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










