बाइक दुर्घटना में पारा शिक्षक घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने गरडी में बाइक दुर्घटना में कैरो गांव के रहनेवाले पारा शिक्षक कैलाश राउत गंभीर रूप से घायल हो गये. वह अपने स्कूटी से बाजार जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने गरडी में बाइक दुर्घटना में कैरो गांव के रहनेवाले पारा शिक्षक कैलाश राउत गंभीर रूप से घायल हो गये.
वह अपने स्कूटी से बाजार जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने घायल पारा शिक्षक का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. स्कूटी में सवार दो बच्चों को मामुली चोट लगी है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










