पिछड़े समुदाय के मतदाता करेंगे चुनाव बहिष्कार

Published at :20 Oct 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
पिछड़े समुदाय के मतदाता करेंगे चुनाव बहिष्कार

काठीकुंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोपीकंदर प्रखंड अंतर्गत खरौनी बाजार पंचायत के मतदाता पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. मतदाताओं ने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और वार्ड के पदों को मनमाने तरीके से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने के विरोध में वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया है. ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त […]

विज्ञापन
काठीकुंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोपीकंदर प्रखंड अंतर्गत खरौनी बाजार पंचायत के मतदाता पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. मतदाताओं ने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और वार्ड के पदों को मनमाने तरीके से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने के विरोध में वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया है. ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर मुख्यमंत्री, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव व आयुक्त और उपायुक्त से इस प्रारूप में सुधार करने की मांग की है.
साथ ही कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वोट बहिष्कार करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों का कहना है की बीडीओ और जीपीएस ने मिलकर पुरे प्रखंड को मनमाने ढंग से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया है. विरोध का कारण गिनाते हुए कहा कि खरौनी बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 1 व 2 और 7 को अनारक्षित कर दिया गया है, जबकि दोनों वार्डों में 90 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं. वार्ड संख्या 3 और 4 में पिछड़ी आबादी ज्यादा होने के बावजूद दोनों वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है. वहीं पंचायत समिति के पदों में भी इसी प्रकार का उलटफेर किये जाने से ग्रामीण असमंजस में हैं.
इसी को लेकर खरौनी बाजार पंचायत के पिछड़े तबके के मतदाताओं ने वोट के बहिष्कार का निर्णय लिया है. आवेदन में सुदामा प्रसाद, श्रीमंत प्रसाद, हराधन पाल, मनोज कुमार, अमित कुमार भगत, उत्तम दास, नमिता दासी, यमुना साह, संगीता देवी, वचन गुप्ता, ब्रजेश कुमार ठाकुर, मो निसार अली, लालू राय, अकलु राय, मिलन सहित 300 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola