उग्रवादियों के खिलाफ रणनीति बनाने पर हुई चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा ने सभी छह जिलों के एसपी तथा एसडीपीओ के साथ गुरुवार को दुमका में समीक्षा बैठक की. जिसमें 11 अक्तूबर को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी में हुई नक्सली घटना की समीक्षा करने के साथ-साथ पूरे प्रक्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ सशक्त अभियान चलने […]
विज्ञापन
दुमका : संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा ने सभी छह जिलों के एसपी तथा एसडीपीओ के साथ गुरुवार को दुमका में समीक्षा बैठक की. जिसमें 11 अक्तूबर को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी में हुई नक्सली घटना की समीक्षा करने के साथ-साथ पूरे प्रक्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ सशक्त अभियान चलने की रणनीति बनायी गयी.
इसके अलावा इन जिलों में दुर्गापूजा, मुहर्रम एवं दीपावली आदि त्योहारों के बाबत विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. अपराध की रोकथाम को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया. नवंबर महीने में शहीद आइपीएस अमरजीत बलिहार के स्मारक का कार्य पूरा करा लेने की भी जानकारी दी गयी. बता दें कि पाकुड़ के पूर्व एसपी स्व बलिहार सहित पांच पुलिसकर्मी 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड के अमतल्ला में शहीद हो गये थे.
डीआइजी ने बैठक में पुलिस कल्याण के लिए हो रहे कार्यों को द्रुत गति से पूरा कराने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जहां अब तक पुलिस लाइन नहीं बन पाया है, उन जिलों में इसे स्थापित करने के प्रयास हो रहे हैं. सभी जिलों में मेस बनाया गया है और मेनू निर्धारित की गयी है.
बैठक में दुमका एसपी विपुल शुक्ला, पाकुड़ एसपी अजय लिंडा, देवघर एसपी सुश्री विजयलक्ष्मी, जामताड़ा एसपी मनोज कुमार सिंह, गोड्डा एसपी संजीव कुमार, साहिबगंज एसपी सुनील भास्कर तथा पाकुड़ के एसडीपीओ किशोर कौशल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










