भूमि विवाद निबटाने को हुई मोड़े मांझी की बैठक

Published at :13 Oct 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद निबटाने को हुई मोड़े मांझी की बैठक

काठीकुंड : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को प्रखंड के झिलिमिली डाकबंगला परिसर में तीन बीघा जमीन के विवाद को लेकर मोड़े मांझी की बैठक हुई. झिलिमिली निवासी होपना टुडु का अपने सगे भाई भुंडा टुडु व परमेश्वर टुडु के साथ 4 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी को लेकर […]

विज्ञापन
काठीकुंड : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को प्रखंड के झिलिमिली डाकबंगला परिसर में तीन बीघा जमीन के विवाद को लेकर मोड़े मांझी की बैठक हुई. झिलिमिली निवासी होपना टुडु का अपने सगे भाई भुंडा टुडु व परमेश्वर टुडु के साथ 4 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी को लेकर होपना ने मोड़े मांझी की बैठक बुलायी.
गोपिन मरांडी की अध्यक्षता में चल रहे इस बैठक में उपाध्यक्ष होपना बास्की,लेखक सोले मरांडी सहित
गोपिकांदार,शिकारीपाड़ा,दुमका प्रखंड के घासीपुर,ढाका,मुड़भंगा,लखनपुर,कैरासोल,महुआढाब,कान्हाईडीह,दिगलपहाड़ी सहित 75 गांव के ग्राम प्रधानो के साथ ही कई गांव के ग्रामीण मौजूद थे.अंतिम समाचार लिखे जाने तक बैठक में कोई फैसला नही हो सका था.
हजारों की लकड़िया जब्त : काठीकुंड . रविवार की देर शाम को काठीकुंड प्रखण्ड के शिमड़ा गांव के पास से वन विभाग ने लकड़ी सहित वाहन को अपने कब्जे में लिया. चारपहिया मैजिक वाहन में महुआ और सखुआ की लकडिया लदी थी. लकड़ियों की कीमत लाखो में बताई जा रही है.
मौके से लकड़ी माफिया व चालक भागने में सफल रहे. वाहन से दर्ज कागजात के अनुसार वन विभाग द्वारा मूलचंद मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. लकड़ी जब्ती के दौरान नारगंज के वनपाल व वन विभाग के कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola