यूजीसी के वेबसाइट पर अब भी एसकेयू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका: विश्वविद्यालयों को मान्यता प्रदान करने वाली संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेबसाइट में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अब तक सिदो कान्हू विश्वविद्यालय ही दिख रहा है. इससे विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर मिल जाने के बावजूद अभ्यर्थीपरेशानी झेलते हैं. उनके प्रमाण-पत्रों में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय लिखा होता है, जबकि कोई संस्थान इस […]
विज्ञापन
दुमका: विश्वविद्यालयों को मान्यता प्रदान करने वाली संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेबसाइट में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अब तक सिदो कान्हू विश्वविद्यालय ही दिख रहा है.
इससे विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर मिल जाने के बावजूद अभ्यर्थीपरेशानी झेलते हैं. उनके प्रमाण-पत्रों में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय लिखा होता है, जबकि कोई संस्थान इस विश्वविद्यालय की मान्यता देखने के लिए यूजीसी का वेबसाइट देखती है, तो उसमें नाम भी अलग दिखता है. इस विवि के नाम के साथ जो वेबसाइट दिखायी गयी है एसकेएमयू डॉट एडु डॉट इन, वह भी वर्षो पहले बंद हो चुका है. अब विश्वविद्यालय का दूसरा वेबसाइट चालू है, जिसका लिंक यूजीसी के इस वेबसाइट पर बदलकर नहीं दिया गया है.
ऐसे में सही डिग्री रहने के बावजूद अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पडता है. बता दें कि 2002 से पहले इस विश्वविद्यालय का नाम सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय था, बाद में इसमें मुर्मू शब्द को जोडा गया. पर 13 साल गुजर जाने के बाद भी युजीसी द्वारा इस जानकारी को अपडेट नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










