ग्रामीणों ने दंपत्ति को बनाया बंधक

Published at :10 Oct 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दंपत्ति को बनाया बंधक

शादी का झांसा देकर लड़कियों को बेचने का प्रयास शिकारीपाड़ा : शादी का झांसा देकर शिकारीपाड़ा के लखनपुर गांव की दो लड़कियों को राजस्थान में बेचे जाने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. दोनों लड़कियों को बेचे जाने के आरोप में दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरघाटी गांव के पलटन बास्की […]

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लड़कियों को बेचने का प्रयास
शिकारीपाड़ा : शादी का झांसा देकर शिकारीपाड़ा के लखनपुर गांव की दो लड़कियों को राजस्थान में बेचे जाने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. दोनों लड़कियों को बेचे जाने के आरोप में दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरघाटी गांव के पलटन बास्की व उसकी पत्नी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर घंटों बिठाये रखा. बाद में शिकारीपाड़ा थाना पुलिस के पहुंचने पर ग्राम प्रधान एलेरिक सोरेन के समक्ष पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक पलटन बास्की व मीना सोरेन ने दोनों लड़कियों की शादी कराने की बात कह अपने साथ लोहरदगा ले जाने की बात कही थी. मगर ले जाने के कुछ ही दिन बाद दोनों लड़िकयों में से एक ने अपने भाई को फोन पर राजस्थान में बेचे जाने के प्रयास की बात बतायी.
संयोगवश दोनों भाग कर राजस्थान के सूरतगढ़ थाना पहुंचीं, जहां दोनों को अनाथ आश्रम में रखा गया. तथा उन्हें राजस्थान लेकर पहुंचने वाले मनोज मुंडा, रामसाहू मुंडा तथा एक अन्य को सूरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं ग्रामीणों ने जब आरोपित दोनों दंपत्ति से पूछा कि लड़कियां राजस्थान कैसी पहुंची तो वह जवाब नहीं दे पाये. जिस पर ग्रामीणों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola