अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

काठीकुंड : डीएसपी 2 अशोक सिंह के नेतृत्व में एलआरपी के दौरान तिलाईटाड़ गांव के पास अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़ा. डीएसपी के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित नारगंज, सरूवापानी,अम्बाजोड़ा, कुलकाठ, पीपरजोड़िया सहित दर्जन गांवों में सघन एलआरपी में इंस्पेक्टर अजय केशरी, थाना प्रभारी एन एस दादेल, एसएसबी व झारखंड जगुआर के जवान शामिल […]
विज्ञापन
काठीकुंड : डीएसपी 2 अशोक सिंह के नेतृत्व में एलआरपी के दौरान तिलाईटाड़ गांव के पास अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़ा. डीएसपी के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित नारगंज, सरूवापानी,अम्बाजोड़ा, कुलकाठ, पीपरजोड़िया सहित दर्जन गांवों में सघन एलआरपी में इंस्पेक्टर अजय केशरी, थाना प्रभारी एन एस दादेल, एसएसबी व झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे.
थाना प्रभारी ने बताया कि एलआरपी से लौटने के क्रम में तिलाईटाड़ के पास अवैध रूप से बोल्डर लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया. ट्रैक्टर मधुबन के तयब मियां की बतायी जा रही है. पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर भादवि की धारा 414 व भारतीय वन अधिनियम 33/42 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बताया कि वनों की अकूत संपदा का अवैध कारोबार प्रखंड में जोरों से चल रहा है. वृक्षों की कटाई प्रखंड क्षेत्र में जम कर हो रही है. पहाड़ों से पत्थर काट कर जहां प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं निम्न कोटि के इन पत्थरों का उपयोग सरकारी योजनाओं में बृहत पैमाने पर किया जा रहा है.
इन पत्थरों के उपयोग से ठेकेदारों की तो चांदी कट रही है, पर योजनाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. अवैध पत्थर उत्खनन की बात करे तो प्रखंड के बामरझाटी पहाड़,जीतपुर पहाड़, कदमा पहाड़, लेदालखपुर पहाड़ से हर रोज बड़ी मात्र में पत्थर निकाले जाते हैं. ऐसे में प्राकृतिक संपदा को बचाये रखने के लिए इन पर रोक प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










