झारखंड की बेटी खुशबू ने शौचालय के लिए कर ली आत्महत्या, जान की कीमत चुका कर दे गयी स्वच्छता का संदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका : दुमका शहर के गोशाला रोड शास्त्री नगर में रहनेवाली खुशबू कुमारी ने अपने घर में शौचालय नहीं बनने के कारण शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. खुशबू एएन कॉलेज में बीए पार्ट-वन में पढ़ती थी. घर में शौचालय नहीं होने के कारण उसे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था. […]
विज्ञापन
दुमका : दुमका शहर के गोशाला रोड शास्त्री नगर में रहनेवाली खुशबू कुमारी ने अपने घर में शौचालय नहीं बनने के कारण शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. खुशबू एएन कॉलेज में बीए पार्ट-वन में पढ़ती थी. घर में शौचालय नहीं होने के कारण उसे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था. इससे वह शर्मिदगी महसूस करती थी. उसने कई बार अपने घरवालों से शौचालय बनवाने की मांग की थी.
पर घरवाले यह कह कर टालते रहे थे कि पहले उसकी शादी करानी है. उसकी शादी के बाद घर में शौचालय बनवा देंगे.
घर पर कोई नहीं था : खुशबू के पिता श्रीकांत यादव ट्रक ड्राइवर हैं. शुक्रवार को वह घर पर नहीं थे, गाड़ी लेकर पाकुड़ गये थे. मां संजू देवी सुबह में शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. खुशबू का भाई भी घर पर नहीं था, किसी काम से बाहर गया हुआ था. मां संजू देवी जब घर लौटी, तो दरवाजा बंद पाया.
खुशबू को काफी बुलाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे. पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर खुशबू फंदे से लटकी हुई थी.
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया : आनन-फानन में लोग खुशबू को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया : खुशबू ने कई बार अपनी मां से घर में शौचालय बनवाने का अनुरोध किया था. पर शौचालय नहीं बना. परिजन उसकी शादी के बाद शौचालय बनाने की बात कहते रहे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया.
सदमे में मां
घटना से खुशबू की मां सदमे में है. रोते हुए उसने बताया : घर में शौचालय नहीं रहने से खुशबू परेशान रहती थी. इसके लिए दबाव दिया करती थी. वह कहती थी कि पहले घर में शौचालय बने, इसके बाद उसकी शादी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










