भाग रहे ट्रक चालक को उग्र लोगों ने पीटकर किया अधमरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

चालक कोडरमा के डोमचांच का रहने वाला प्राथमिक उपचार के बाद चालक रेफर दुमका : दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर दासोरायडीह गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अशोक मिर्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद […]
विज्ञापन
चालक कोडरमा के डोमचांच का रहने वाला
प्राथमिक उपचार के बाद चालक रेफर
दुमका : दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर दासोरायडीह गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अशोक मिर्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. चिकित्सक के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.
घायल अशोक मिर्धा दासोरायडीह गांव का रहने वाला है. वही घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक मुरली यादव को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और जमकर पीट दिया. पुलिस व अन्य लोगों की सहायता से लहूलुहान ट्रक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे भी प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया है. चालक कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर पाड़ाटांड़ गांव का रहने वाला है.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक साइकिल से रामपुर हटिया गया था. जहां से लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










