अनिश्चितकालीन आंदोलन पर सफाईकर्मी, चार दिनों से कचरे का नहीं हुआ उठाव

Published at :28 Jun 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन आंदोलन पर सफाईकर्मी, चार दिनों से कचरे का नहीं हुआ उठाव

दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न चौक चौराहों की स्थिति नारकीय बनती जा रही है. झमाझम बारिश तथा पसरे कचरे की वजह से स्थिति बदतर बनती जा रही है. दरअसल दुमका नगर पर्षद के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ऐसे में न तो किसी भी चौक-चौराहे में जमा कचरे के […]

विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका के विभिन्न चौक चौराहों की स्थिति नारकीय बनती जा रही है. झमाझम बारिश तथा पसरे कचरे की वजह से स्थिति बदतर बनती जा रही है. दरअसल दुमका नगर पर्षद के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ऐसे में न तो किसी भी चौक-चौराहे में जमा कचरे के ढेर को नहीं हटाया जा सका है. बारिश की वजह से ये कचरे आसपास के इलाके में फैलते जा रहा है. ऐसे में बारिश से इन कचरों से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है.
हमारी मांगें वाजिब, पर नहीं सुन रहा कोई : झारखंड लोकल बॉडीज इंपलोईज फेडरेशन के बैनर सफाईकर्मी अपनी मांग को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. लिहाजा नगर पर्षद में कोई कामकाज नहीं हो सका.
फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि सफाईकर्मी इस शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिये अपनी वाजिब मांगों के निदान की मांग क र रहे हैं, लेकिन नगर पर्षद प्रशासन, अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षदों को सफाईकर्मियों की मांगों से कोई लेना देना नहीं है. सफाईकर्मियों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. एक तरह सफाईकर्मी भूखे मर रहे हैं, दूसरी ओर सेवानिवृत्त सफाईकर्मी दर दर की ठोकर खाने को विवश हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola