नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

मसलिया : थाना क्षेत्र के जरगड़ी गांव के एक युवक को नौकरी देने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में जरगडी गांव के मो फरीद आलम ने दुमका कोर्ट में गांव के ही जाकिर हुसैन पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का […]
विज्ञापन
मसलिया : थाना क्षेत्र के जरगड़ी गांव के एक युवक को नौकरी देने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में जरगडी गांव के मो फरीद आलम ने दुमका कोर्ट में गांव के ही जाकिर हुसैन पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.
फरीद आलम के अनुसार नौक री देने के नाम पर जाकिर हुसैन ने 60 हजार रुपये लिये थे, लेकिन साल भर बीत जाने के बावजूद उसकी नौकरी नहीं हुई. और ना ही जाकिर हुसैन ने उसके 60 हजार रुपये वापस किये. अपने रुपये वापस करने की मांग को लेकर उसने दुमका कोर्ट में पीसीआर केश दायर किया था.
मसलिया थाना पुलिस ने मो फरीद आलम के उस आवेदन पर थाना क्षेत्र के कुंजबोना गांव के जाकिर हुसैन के विरुद्ध थाना कांड संख्या 69/2015 भादवि की धारा 420, 406, 468, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रुपये ऐंठने वाला आरोपी अब भी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










