मुश्किल में जिन्दगानी, सड़क पर जमा है घुटने भर पानी

दुमका : कहने को तो दुमका उपराजधानी है. शहरी क्षेत्र की सड़कों को चकाचक करने में विधायक-सांसद और नगर पर्षद ने पूरा ध्यान दिया है, लेकिन शहरी क्षेत्र से सटे पंचायतों में न तो सड़क की सुधि कोई लेने वाला है और न ही नालियों की. सदर प्रखंड के पुराना दुमका पंचायत के जरुवाडीह मुहल्ले […]
दुमका : कहने को तो दुमका उपराजधानी है. शहरी क्षेत्र की सड़कों को चकाचक करने में विधायक-सांसद और नगर पर्षद ने पूरा ध्यान दिया है, लेकिन शहरी क्षेत्र से सटे पंचायतों में न तो सड़क की सुधि कोई लेने वाला है और न ही नालियों की. सदर प्रखंड के पुराना दुमका पंचायत के जरुवाडीह मुहल्ले के लोग पिछले तीन-चार साल से सड़क और नाली की समस्या से बेहद परेशान हैं.
परेशानी की वजह दशकों से नाली का निर्माण न होना तथा दूषित जल की निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं किया जाना है. सड़क पर इतने गहरे-गहरे गड्ढे हो गये हैं कि लोगों का पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है. मोटरसाइकिल और कार आदि लेकर तो लोग इस मुहल्ले में घुसने से तौबा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










