विवादित बयान : न योग करेंगे, न किसी को करने देंगे : इरफान

Published at :13 Jun 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
विवादित बयान : न योग करेंगे, न किसी को करने देंगे : इरफान

दुमका : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने योग दिवस को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा है कि वे न योग करेंगे, न किसी को करने देंगे. दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योग से कोई फायदा होने को नहीं है. भाजपा की सरकार इसे जात से जोड़ना चाहती है. […]

विज्ञापन
दुमका : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने योग दिवस को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा है कि वे न योग करेंगे, न किसी को करने देंगे. दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योग से कोई फायदा होने को नहीं है. भाजपा की सरकार इसे जात से जोड़ना चाहती है.
अगर लोगों को स्वस्थ ही रखना चाहती है तो आज के दौर में मेडिकल साइंस और डॉक्टर को आगे लाने की पहल करे. युवाओं के लिए जिम खोले. कहा कि ऐसा आयोजन केवल योग गुरु स्वामी रामदेव को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. योग दिवस के नाम पर अरबों रुपये की लूट होगी. उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी. रामदेव बाबा को फायदा पहुंचा कर हर राज्य में आश्रम खुलवाया जायेगा.
फिर उनका माल बिकवाया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का बंद कर दिया जाना व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का नाम भी बदल दिया जाना सरासर गलत है.
कहा, अडानी गुजरात के लिए करेंगे काम
इरफान अंसारी ने गोड्डा में जिंदल के पावर प्लांट का सीएम ने शिलान्यास किया था. अब जिंदल के बदले अडानी को कोल ब्लॉक दे दिया गया है. अडानी यहां कोयला का उपयोग कर बिजली नहीं बनायेगी, गुजरात ले जायेगी.
भाजपा के नेता कर रहे छलावा
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी नेता छलावा कर रहे हैं. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वायदे के अनुरूप न तो देवघर में एम्स खुला, न एयरपोर्ट में बड़े-बड़े विमान उतर सके और न ही गंगा का पानी ही पहुंच सका. आज देवघर पानी के लिए तरस रहा है.
पत्रकारों से ही पूछ लिया, कहां है मलुटी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी विधानसभा की पर्यटन समिति के सदस्य के रूप में दुमका पहुंचे थे. दुमका में इस समिति की बैठक भी हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था. समिति की बैठक की जानकारी देने के क्रम में जब उनसे यह जानकारी पत्रकारों ने लेनी चाही कि क्या पर्यटन विकास को लेकर वे मलुटी जायेंगे, तब उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल जड़ दिया कि कहां है मलुटी?
बाद में उन्हें जानकारी दी गयी कि मलुटी शिकारीपाड़ा में है और सरकार इसके विकास पर पूरा फोकस कर रही है. गणतंत्र दिवस पर मलुटी की झांकी को पुरस्कार भी मिला था.
पत्रकारों से बातचीत करते विधायक इरफान अंसारी, साथ में श्यामल सिंह एवं महेश राम चंद्रवंशी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola