भाजपा महिला मोरचा जिलाध्यक्ष से ट्रेन में छीनतई

Published at :12 Jun 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा महिला मोरचा  जिलाध्यक्ष से ट्रेन में छीनतई

पर्स छीन भागा उच्चका पर्स में थे दो मोबाइल समेत नकद व अन्य जरूरी कागजात दुमका : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष ममता साह बीती रात रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में लूट की शिकार हो गयी. बोकारो के बाद राजाबेड़ा के पास अज्ञात लुटेरे ट्रेन में चढ़कर एस वन बोगी के बर्थ […]

विज्ञापन
पर्स छीन भागा उच्चका
पर्स में थे दो मोबाइल समेत नकद व अन्य जरूरी कागजात
दुमका : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष ममता साह बीती रात रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में लूट की शिकार हो गयी. बोकारो के बाद राजाबेड़ा के पास अज्ञात लुटेरे ट्रेन में चढ़कर एस वन बोगी के बर्थ नंबर 5 और 6 से पर्स छीनकर भाग गये.
जाते-जाते लुटेरे बोगी में पथराव भी करने लगे. श्रीमती साह के इस पर्स में दो मोबाइल, नकद पैसे एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान थे. उन्होंने जीआरपी जसीडीह को लिखित शिकायत की है. उन्होंने बार-बार इंटरसिटी में इस तरह की चोरी व लूट की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola