पथरगामा में एटीएम सेवा ठप, लोग परेशान

Published at :09 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा में एटीएम सेवा ठप, लोग परेशान

पथरगामा : सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में एसबीआइ का एटीएम सेवा ठप रहा. जिससे उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ग्राहक एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान नजर आये. दूसरी ओर प्रखंड के ही बैंक ऑफ इंडिया शाखा का एटीएम भी फेल रहा. ग्राहकों को पूरे दिन पैसा निकालने के लिए एटीएम […]

विज्ञापन
पथरगामा : सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में एसबीआइ का एटीएम सेवा ठप रहा. जिससे उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
ग्राहक एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान नजर आये. दूसरी ओर प्रखंड के ही बैंक ऑफ इंडिया शाखा का एटीएम भी फेल रहा. ग्राहकों को पूरे दिन पैसा निकालने के लिए एटीएम के चक्कर लगाने पड़े. इस संबंध में एसबीआइ के प्रखंड शाखा प्रबंधक बबन सिंह ने बताया कि एटीएम में पैसा नहीं है.
एटीएम में पैसा डालने के लिए बैंक को सूचना दी गयी. श्री सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा एटीएम मशीन के बटन में फेवीक्विक डाल कर बटन को जाम कर दिया था. जिसे इंजीनियर को बुला कर ठीक कराया गया है. गार्ड बहाल नहीं रहने के कारण ऐसी घटना हुई है. एटीएम में गार्ड बहाल होता है ऐसी घटना नहीं होती. श्री सिंह ने बताया कि ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए एटीएम सुविधा जल्द दुरुस्त कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola