नाले की ऊंचाई देख हुईं नाराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

शिकायत के बाद नगर अध्यक्ष ने किया नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण दुमका : शहर के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत ठेका बाबा मंदिर के पास चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने रविवार को किया. निरीक्षण के दौरान श्रीमती रक्षित ने निर्माण स्थल पर सूचना पट नहीं होने तथा […]
विज्ञापन
शिकायत के बाद नगर अध्यक्ष ने किया नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण
दुमका : शहर के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत ठेका बाबा मंदिर के पास चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने रविवार को किया. निरीक्षण के दौरान श्रीमती रक्षित ने निर्माण स्थल पर सूचना पट नहीं होने तथा नाले की ऊंचाई ज्यादा होने पर नाराजगी जतायी.
उन्होंने कहा कि नाली या रोड कुछ भी जनता की सुविधा के लिए बनाया जाता है, जिस नाली या रोड के बनने से जनता को कठिनाई हो वैसे नाली या रोड का निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. दरअसल नाला के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने नाले की ऊंचाई लगभग 6 फीट कर दी थी, जिससे यह नाला दीवार सा प्रतीत हो रहा था और स्थानीय लोग इससे काफी नाराज थे. श्रीमती रक्षित स्थानीय लोगों की शिकायत पर नाली का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी. इसके पहले उन्होंने कनीय अभियंता तथा सहायक अभियंता को इस निर्माण कार्य के लिए आदेश दिया था.
श्रीमती रक्षित ने स्थानीय लोगों की कठिनाई के मद्देनजर छड़ को 2 फीट काटकर इसे 6 फीट की जगह 4 फीट करने का निर्देश दिया. इधर उन्होंने वार्ड संख्या 10 में भी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां भी सूचना पट नदारद था, हालांकि उक्त स्थल पर स्थानीय लोगों का कुछ विवाद चल रहा था जिसके निराकरण के लिए सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है.
साथ ही उक्त स्थल पर संवेदक द्वारा बनाए गये स्लैब घटिया होने के कारण श्रीमती रक्षित ने दोबारा नया स्लैब लगाने, कनीय अभियंता संजय कुमार दास को स्लैब को एक जैसा सुन्दर और टिकाऊ बनवाने तथा कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को बगैर सूचना पट लगाये एमवी बुक करने के लिए मना किया और भुगतान नहीं करने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक अभियंता रहमान, कनीय अभियंता संजय कुमार दास, संवेदक तथा स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










