एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दूसरा पुलिस की पहुंच से दूर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को रांची के कोकड़ से बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता बादल स्वासी को गिरफ्तार कर लिया है. मुफसिल थाना क्षेत्र आसनसोल की चांदनी देवी ने हवाई अड्डा में स्टेट हैंगर निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर आनंद और बादल के विरूद्ध दो नाबालिग लड़कियों को […]
विज्ञापन
दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को रांची के कोकड़ से बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता बादल स्वासी को गिरफ्तार कर लिया है. मुफसिल थाना क्षेत्र आसनसोल की चांदनी देवी ने हवाई अड्डा में स्टेट हैंगर निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर आनंद और बादल के विरूद्ध दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. हवाई अड्डा में पिछले कुछ महीनों से स्टेट हैंगर का निर्माण कार्य चल रहा है.
3 जून को 11 वर्षीय मुंदरा कुमारी और 10 वर्षीय सोनिया कुमारी को भगा ले जाने से भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद कराकर अन्य मजदूरों को बंधक बना लिया था और निर्माण स्थल में तोड़ फोड़ भी की थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हवाई अड्डा पहुंची थी और नाबालिग लड़कियों को भगाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम रांची पहुंची और छापेमारी कर रांची के कोकर से आरोपी बादल के साथ दोनों लड़की को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी आनंद अभी पुलिस की पहुंच से दूर है.
मुफसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार रांची के सोनाहाबुका निवासी बादल स्वासी को भादवि की धारा 366 ए एवं 34 के तहत जेल भेज दिया. इधर बरामद दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में बयान कराने के बाद उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










