शिबू सोरेन ने सांसद आदर्श ग्राम योजना तहत की बैठक, कहा

Published at :07 Jun 2015 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन ने सांसद आदर्श ग्राम योजना तहत की बैठक, कहा

दुमका : सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित पंचायत रांगा के समग्र विकास के लिए जिला के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किये गये ग्राम विकास योजना की समीक्षा की गई. क्रम […]

विज्ञापन
दुमका : सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित पंचायत रांगा के समग्र विकास के लिए जिला के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किये गये ग्राम विकास योजना की समीक्षा की गई.
क्रम में डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा संबंधित विभागों को बताया गया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना एक समयबद्घ योजना है, इसलिए निर्धारित समय सीमा के अंदर तैयार किये गये ग्राम विकास योजना को रांगा में प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित कराना होगा. इसके लिए कोई विशेष फंड उपलब्ध नहीं कराया जायेगा, बल्कि विभिन्न विभागों में जिले को प्राप्त आवंटन से ही प्राथमिकता के आधार पर इस पंचायत में कार्यान्वित किया जायेगा.
सांसद शिबू सोरेन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि रांगा पंचायत को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से इस तरह विकसित किया जाय कि यह पंचायत न सिर्फ दुमका जिला के लिए अपितु पूरे झारखंड के लिए एक आदर्श पंचायत बने. सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति को समुचित प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया गया
साथ ही श्री सिंह द्वारा रांगा पंचायत भवन के पीछे बनी आरइओ रोड जो वर्तमान में जजर्र है, उसे बनवाने के प्रस्ताव को ग्राम विकास योजना में शामिल करने की सलाह दी. समीक्षा बैठक में सांसद श्री सोरेन के अलावा उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त चित्तरंजन कुमार, आइटीडीए के निदेशक दशरथ चंद्र दास सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola