अब ग्रामवाणी से मिलेगी शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां

Published at :27 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब ग्रामवाणी से मिलेगी शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां

रानीश्वर. झारखंड मोबाइल वाणी की ओर से बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में अलग-अलग बैठक की गयी़ जिसमें ग्राम वाणी की ओर से रांची से आये विश्वजीत पात्र ने ग्राम वाणी के उद्देश्य के बारे में स्कूली बच्चों व सहियाओं को जानकारी दी़ कहा कि स्कूली बच्चे पठन-पाठन से […]

विज्ञापन

रानीश्वर. झारखंड मोबाइल वाणी की ओर से बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में अलग-अलग बैठक की गयी़ जिसमें ग्राम वाणी की ओर से रांची से आये विश्वजीत पात्र ने ग्राम वाणी के उद्देश्य के बारे में स्कूली बच्चों व सहियाओं को जानकारी दी़ कहा कि स्कूली बच्चे पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ग्राम वाणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राम वाणी के माध्यम से बच्चे अपना कौशल विकास भी कर सकते हैं़ वहीं सहिया अपनी समस्याओं को ग्राम वाणी के माध्यम से पदाधिकारी तक पहुंचा सकती है तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जानकारी ग्राम वाणी के माध्यम से प्राप्त कर सकती है़ मौके पर दयामय मित्र, प्रकाश चंद्र दास, मो आरीफ, अर्चना भट्टाचार्य, मेरी सोरेन आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola