जलसहिया ने वेतन लागू कराने की लगायी गुहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : राज्य के कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी से जिले की जलसहियाओं ने वेतन लागू कराने की गुहार लगायी है़मंगलवार को मंत्री डॉ मरांडी के दुमका स्थित आवास में जलसहियाओं की पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर सात सूत्री स्मार पत्र सौंपा़ स्मार पत्र में जलसहियाओं ने कल्याण मंत्री डा मरांडी को बताया है […]
विज्ञापन
रानीश्वर : राज्य के कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी से जिले की जलसहियाओं ने वेतन लागू कराने की गुहार लगायी है़मंगलवार को मंत्री डॉ मरांडी के दुमका स्थित आवास में जलसहियाओं की पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर सात सूत्री स्मार पत्र सौंपा़ स्मार पत्र में जलसहियाओं ने कल्याण मंत्री डा मरांडी को बताया है कि वर्ष 2011 में जलसहियाओं का चयन किया गया है
और तब से जलसहिया कार्यरत है, लेकिन जलसहियाओं के लिए सरकार द्वारा आज तक न तो वेतन और ना ही मानदेय लागू किया गया है़
जलसहियाओं ने मंत्री को वेतन नहीं लागू किये जाने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया कि बैठक में भाग लेने जलसहिया प्रखंड व जिला मुख्यालय जाती है़, जिसमें बस भाड़ा व खाने का खर्च स्वयं जलसहिया वहन करती है. जबकि सरकार द्वारा एक चापानल मरम्मती के लिए मात्र 245 रूपये की दर से ग्राम समिति के खाते में भुगतान किया जाता है़
इतनी कम राशि में एक चापानल मरम्मती कराना संभव नहीं हो पाता है, किसी भी चुनाव के समय जलयहिया को चुनाव कार्य में लगाया जाता है, लेकिन उन्हें खाने तक का खर्च भी नहीं दी जाती है.
कल्याण मंत्री से जलसहियाओं ने सरकार द्वारा शोषण बंद कर जलसहिया को काम करने के एवज में उचित भुगतान करने का अनुरोध किया है़ इसपर कल्याण मंत्री डा मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को इस ओर उचित पहल करने का आश्वान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










