न टयुशन ली, न किया कोचिंग// दुमका जिला टॉपर विशाल का स्टेट में पांचवा स्थान

Published at :21 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
न टयुशन ली, न किया कोचिंग// दुमका जिला टॉपर विशाल का स्टेट में पांचवा स्थान

संवाददाता, दुमकाडॉ जगन्नाथ मिश्रा इंटर महाविद्यालय काठीकुंड के छात्र विशाल कुमार दुमका के जिला टॉपर बने हैं. उन्हें 389 अंक प्राप्त हुए हैं. विशाल मूल रूप से दुमका शहर के दुधानी में हीरो होंडा शोरूम के पीछे रहते हैं. उनके पिता मनोज कुमार सिंह संवेदक हैं, जबकि मां मेधा देवी गृहिणी है. विशाल अपनी सफलता […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाडॉ जगन्नाथ मिश्रा इंटर महाविद्यालय काठीकुंड के छात्र विशाल कुमार दुमका के जिला टॉपर बने हैं. उन्हें 389 अंक प्राप्त हुए हैं. विशाल मूल रूप से दुमका शहर के दुधानी में हीरो होंडा शोरूम के पीछे रहते हैं. उनके पिता मनोज कुमार सिंह संवेदक हैं, जबकि मां मेधा देवी गृहिणी है. विशाल अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देते हैं. उनकी इच्छा पहले बीबीए फिर एमबीए करने की है. वे खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं. तीन भाई बहन में विशाल सबसे बड़े हैं. विशाल कहते हैं सफलता का कोई शार्ट-कट नहीं होता, यह शिक्षकों ने उन्हें बताया था. इसी गुरुमंत्र पर वे पढ़ते रहे हैं. छह-सात घंटे की ही पढ़ायी वे तल्लिनता से करते हैं. न ट्यूशन ली और न ही कोचिंग किया. उनक ी इस सफलता से पिता मनोज सिंह एवं मां मेधा देवी बेहद प्रसन्न हैं.—————————मां और पिता के साथ विशाल कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola