विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन

Published at :04 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाविभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) द्वारा रविवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से माले द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को अविलंब रद्द करने, 1932 खतियानी के आधार पर स्थानीयता नीति लागू […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाविभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) द्वारा रविवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से माले द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को अविलंब रद्द करने, 1932 खतियानी के आधार पर स्थानीयता नीति लागू करने, काठीकुंड प्रखंड के बिछिया पहाड़ी अंतर्गत जमनी गांव में जमाबंदी जमीन पर कब्जा कर पत्थर क्रशर लगाकर पत्थर तोड़े जाने व कंपनी द्वारा जमीन खाली कराने की जांच कर अविलंब कार्रवाई करने एवं मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा बिल कटौती कानून को वापस लेने की मांग शामिल है. धरना कार्यक्रम में सचिव बाबुलाल राय, मुंडा बास्की, हेमलाल सोरेन, पलटन हांसदा, अवलियस सोरेन, प्रेम सागर, रामेश्वर सोरेन, हरदेव राय, रोहन किस्कू, बुदुय मरांडी, प्रधान हेंब्रम आदि उपस्थित थे. ………………………………..धरना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola