पथ निर्माण विभाग फिजूल खर्च कर बना रहा है माइल मीटर

प्रतिनिधि, रानीश्वर पथ निर्माण विभाग द्वारा पथ की मरम्मत व चौड़ीकरण के बाद फिजूल खर्च कर बार बार पथ के किनारे माईल मीटर लगाया जा रहा है़ नया माइल मीटर लगाने के बाद पुराना माइल मीटर पथ के किनारे फेंक दिया जाता है़ दुमका-सिउड़ी पथ के पत्ताबाड़ी से महेशखाला भाया मसानजोर पथ पर जगह-जगह एकाधिक […]
प्रतिनिधि, रानीश्वर पथ निर्माण विभाग द्वारा पथ की मरम्मत व चौड़ीकरण के बाद फिजूल खर्च कर बार बार पथ के किनारे माईल मीटर लगाया जा रहा है़ नया माइल मीटर लगाने के बाद पुराना माइल मीटर पथ के किनारे फेंक दिया जाता है़ दुमका-सिउड़ी पथ के पत्ताबाड़ी से महेशखाला भाया मसानजोर पथ पर जगह-जगह एकाधिक पुराना माइल मीटर पड़ा हुआ है़.
बार-बार नया माइल मीटर लगाना सिर्फ सरकारी राशि की बर्बादी ही है़ स्थानीय लोगों ने बताया कि एक माइल मीटर को रंग कर उसपर शहर की दूरी दर्शायी जा सकती है़ इस पथ पर पत्ताबाड़ी से महेशखाला तक कई जगहों पर तीन-तीन माइल मीटर बेकार पड़ा हुआ है़ हाल ही में सड़क की चौड़ीकरण के बाद पुन: नये सिरे से माइल मीटर लगाया जा रहा है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










