महिला कॉलेजों में सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी

दुमका : एसकेएमयू के दिग्घी परिसर में वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में सभी अंगीभूत महाविद्यालय के प्राचार्यो की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से सभी महिला कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरें लगवाने तथा कॉलेजों में जन शिकायत कोषांग गठित करने का आदेश दिया गया. वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जितने भी पत्र निर्गत […]
दुमका : एसकेएमयू के दिग्घी परिसर में वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में सभी अंगीभूत महाविद्यालय के प्राचार्यो की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से सभी महिला कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरें लगवाने तथा कॉलेजों में जन शिकायत कोषांग गठित करने का आदेश दिया गया.
वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जितने भी पत्र निर्गत किये जा रहे हैं, उसके अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित हो. उन्होंने निर्देश के बावजूद मास्टर रूटीन विश्वविद्यालय को नहीं दिये जाने के मामले में नाराजगी जतायी. अब तक सिर्फ एसपी महिला कॉलेज ने ही मास्टर रूटीन विवि को सौंपा है.
8 कॉलेजों में 5 करोड़ की लागत से शौचालय का निर्माण कराने की योजना पर भी चर्चा हुई तथा संबंधित कॉलेजों को प्राक्कलन देने को कहा. सत्र नियमित करने के लिए अवकाश के दिन भी शिक्षक एवं कर्मचारियों को परीक्षा संचालन में सहयोग की अपील की. कहा : परीक्षा विभाग यह सुनिश्चित करे कि 2014 की सभी परीक्षाएं अक्तूबर तक पूरी हो.
समय पर सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व दस्तावेज उपलब्ध करें. प्राचार्यो को आकस्मिक अवकाश का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा. एनएसएस एवं स्पोर्ट्स के कोष अलग-अलग बनाने तथा संबंधित कॉलेजों को उपलब्ध राशि के अनुसार ही कार्यक्रम संचालित करने का भी उन्होंने आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










