मंत्री के सामने अधिकारी से धक्का-मुक्की!

दुमका : दुमका के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कल्याण विभाग के उप सचिव को पत्र भेज कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने की मांग की है. अपने पत्र में श्री कुमार ने विभाग की मंत्री डॉ लोईस मरांडी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौज किये जाने तथा आवास से बाहर कर दिये जाने […]
दुमका : दुमका के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कल्याण विभाग के उप सचिव को पत्र भेज कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने की मांग की है. अपने पत्र में श्री कुमार ने विभाग की मंत्री डॉ लोईस मरांडी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौज किये जाने तथा आवास से बाहर कर दिये जाने का आरोप लगाया है.
श्री कुमार के मुताबिक 30 अप्रैल को उन्हें फोन कर मंत्री के आवास पर बुलाया गया था और इसी दौरान उनके साथ यह र्दुव्यवहार किया गया. उन्होंने कहा है कि उनकी सेवा की 20 साल से ज्यादा हो चुकी है. भाजपा कार्यकर्ताओं के इस बरताव से क्षुब्ध होकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना चाहता हूं.
नशे में आया था : मंत्री
मामले में कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी को विभागीय जानकारी के लिए बुलाया गया था. जब वे उनके आवास पहुंचे थे, तब शराब के नशे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










