गैर खतियानधारियों को स्थानीयता देने का मंच ने किया विरोध// झारखंड स्थानीयता जागृति रथ किया रवाना

Published at :02 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
गैर खतियानधारियों को स्थानीयता देने का मंच ने किया विरोध// झारखंड स्थानीयता जागृति रथ किया रवाना

प्रतिनिधि, दुमका स्थानीयता नीति की मांग को लेकर आदिवासी एकता मंच द्वारा शुक्रवार को स्थानीयता जागृति रथ महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीसी चौक से रवाना किया गया. प्रतिमाओं पर माल्यार्पण अध्यक्ष विमल बास्की व वरिष्ठ सदस्य अभिंनदन मुर्मू ने किया साथ ही नेपाल में भूकंप त्रासदी के शिकार लोगों की दिवंगत आत्मा की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका स्थानीयता नीति की मांग को लेकर आदिवासी एकता मंच द्वारा शुक्रवार को स्थानीयता जागृति रथ महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीसी चौक से रवाना किया गया. प्रतिमाओं पर माल्यार्पण अध्यक्ष विमल बास्की व वरिष्ठ सदस्य अभिंनदन मुर्मू ने किया साथ ही नेपाल में भूकंप त्रासदी के शिकार लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. जागृति रथ को मेरी सुसन्ना टुडू, रोसलीन हांसदा, बबीता मुर्मू, विमल बास्की, संजय स्वास्टीयन मरांडी, पंचानंद वैद्य, रवि हांसदा, रोमा मुर्मू, अभिनंदन मुर्मू, जॉन सोरेन, बाबूधन किस्कू, पायन मुर्मू, अब्राहम मुर्मू, विलियम आथंर मरांडी, मुन्नी हांसदा, पुतुल, निर्मला मुर्मू, प्रोमिला मरांडी, मार्था हांसदा, भीमसेंट हेंब्रम, पीटर हेंब्रम आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ के कोरैया पहुंचने पर वहां मनोज सिंह पहाडि़या द्वारा सभी आंदोलनकारियों का स्वागत किया गया. इसी प्रकार काठीकुंड, गोपीकांदर व आमड़ापाड़ा में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और स्थानीयता पर सरकार द्वारा गैर खतियानधारियों को झारखंड की स्थानीयता में शामिल करने का विरोध किया गया. साथ ही खरौनी बाजार व हाट में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करते हुए सभी खतियानधारियों से इसका विरोध करने का आह्वान किया. इसके बाद मजदूर दिवस पर आमड़ापाड़ा में मजदूरों द्वारा आहूत मजदूर कल्याण समिति की बैठक को संबोधित किया गया. मौके पर मजदूर नेता कीनु हेंब्रम व रामजी भगत द्वारा जागृति रथ का स्वागत किया गया. रथ का संचालन संताल परगना अधिनियम रक्षा समिति के केंद्रीय संयोजक संजय सेवास्टीयन मरांडी ने किया. पाकुड़ जिले में संघर्ष को गति प्रदान करने के लिए चंदर मुर्मू को संताल परगना काश्तकारी अधिनियम रक्षा समिति के जिला संयोजक मनोनीत किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola