कैम्पस// शशिधर मंडल को विद्यासागर की उपाधि

Published at :02 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
कैम्पस// शशिधर मंडल को विद्यासागर की उपाधि

दुमका. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ तेजनारायण कुशवाहा द्वारा खूंटी के अपरसमाहर्ता शशिधर मंडल को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य पर विद्यासागर की उपाधि प्रदान की गयी है तथा मेडल भी प्रदान किया गया. शशिधर मंडल ने मंदराचल पर्वत पर खंड काव्य […]

विज्ञापन

दुमका. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ तेजनारायण कुशवाहा द्वारा खूंटी के अपरसमाहर्ता शशिधर मंडल को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य पर विद्यासागर की उपाधि प्रदान की गयी है तथा मेडल भी प्रदान किया गया. शशिधर मंडल ने मंदराचल पर्वत पर खंड काव्य के माध्यम से प्रकाश डालते हुए इस क्षेत्र की पुरातन संस्कृति पर प्रकाश डाला है. डॉ मंडल को 13 दिसंबर 2014 को उज्जैन में विद्यापीठ के संपन्न हुए अधिवेशन में उन्हें यह उपाधि मलेशिया की सुप्रसिद्घ लेखिका डॉ गुरिन्दर गिल और कुलाधिपति डॉ सुमन भाई के हाथों दिया जाना था, परंतु श्री मंडल उस कार्यक्रम में नहीं जा सके थे जिस कारण उन्हें यह उपाधि उन्होंने विद्यापीठ में आकर ग्रहण की. उज्जैन के उस कार्यक्रम में दुमका के लेखक सह पत्रकार पंडित अनूप कुमार वाजपेयी भी नहीं जा सके थे, जिन्हें भारतीय भाषा रत्न की उपाधि से विभूषित किया जाना था. वाजपेयी के लिये इस उपाधि से संबंधित और मेडल शशिधर मंडल ने ही प्राप्त किया.———————–फोटो2-दुमका-उपाधिशशिधर मंडल एवं अनूप वाजपेयी————————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola