मंत्री के सामने अधिकारी से धक्का-मुक्की!

Published at :02 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री के सामने अधिकारी से धक्का-मुक्की!

– डीडब्ल्यूओ ने मांगा वीआरएस – भाजपा कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की का आरोप – फोन कर मंत्री के आवास पर बुलाया गया था : डीडब्ल्यूओ संवाददाता, दुमकादुमका के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कल्याण विभाग के उप सचिव को पत्र भेजकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने की मांग की है. अपने पत्र में श्री कुमार ने विभाग […]

विज्ञापन

– डीडब्ल्यूओ ने मांगा वीआरएस – भाजपा कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की का आरोप – फोन कर मंत्री के आवास पर बुलाया गया था : डीडब्ल्यूओ संवाददाता, दुमकादुमका के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कल्याण विभाग के उप सचिव को पत्र भेजकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने की मांग की है. अपने पत्र में श्री कुमार ने विभाग की मंत्री डॉ लोईस मरांडी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौज किये जाने तथा आवास से बाहर कर दिये जाने का आरोप लगाया है. श्री कुमार के मुताबिक 30 अप्रैल को उन्हें फोन कर मंत्री के आवास पर बुलाया गया था और इसी दौरान उनके साथ यह दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंंने कहा है कि उनकी सेवा के 20 साल से ज्यादा हो चुका है. भाजपा कार्यकर्ताओं के इस बरताव से क्षुब्ध होकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना चाहता हूं. हालांकि जिला कल्याण पदाधिकारी ने इस मामले में मारपीट या फिर दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी कार्यकर्ता पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. शराब के नशे में आया था मेरे आवास पर : मंत्री मामले में कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी को विभागीय जानकारी के लिए बुलाया गया था. जब वे उनके आवास पहुंचे थे, तब शराब के नशे में थे. उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. मैंने उनसे बात करना मुनासिब नहीं समझा और उन्हें मैंने बाहर जाने को कहा. वे बाहर निकल गये थे. बाहर क्या हुआ नहीं हुआ, मुझे नहीं मालूम. ——————2-दुमका-डीडब्ल्यूओअपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों को जानकारी देते डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola