बांसकुली में झारखंड-बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Published at :01 May 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बांसकुली में झारखंड-बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रानीश्वर : टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव से पुलिस एक मारुति भान व नौ बाइक जब्त किया है़ पश्चिम बंगाल के चंद्रपुर थाना व टोंगरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक साथ 10 गाड़ी जब्त की है़ टोंगरा के थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा ने बताया कि वीरभूम जिले के […]

विज्ञापन

रानीश्वर : टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव से पुलिस एक मारुति भान व नौ बाइक जब्त किया है़ पश्चिम बंगाल के चंद्रपुर थाना व टोंगरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक साथ 10 गाड़ी जब्त की है़

टोंगरा के थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा ने बताया कि वीरभूम जिले के चंद्रपुर थाना में 20 अप्रैल को एक मारुति भान (डब्लू बी 38 डब्लू 1621) की चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी़ मारुति के मालिक सुमंत दास कुंडेरा-वीरभूम का रहनेवाला है. उसने अपनी मारुति भान को बंगाल के ही एक आदमी को बेच दिया था़ उसी मारुति को उसने फिर बांसकुली के निताई गोराई को भी बेच दिया था.

पहले मारुति खरीदनेवाले ने मालिक सुमंत दास के विरुद्ध चंद्रपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है़ उसी की खोज में चंद्रपुर की पुलिस टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव पहुंची थी़ बांसकुली में निताई गोराई के घर के आगे रास्ते पर वही मारुति खड़ी थी़ चंद्रपुर पुलिस मारूति को जब्त कर चंद्रपुर ले गयी़

इसी क्रम में टोंगरा पुलिस बांसकुली के निताई गोराई के घर पर तलाशी लिया तो नौ मोटर साइकिल बरामद किये गये. थाना प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ मोटरसाइकिल चोरी के पाये जाने पर कार्रवाई होगी़ उधर निताई गोराई ने बताया वह मोटर साइकिल खरीद कर बेचने का धंधा करता है़

उसने सभी मोटरसाइकिल का कागजात सही रहने का दावा किया है़ हालांकि जब्त किये गये नौ मोटर साइकिल में से दो मोटरसाईकिल के मालिक ने थाना पहुंच कर अपना कागजात भी दिखाया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola