नहीं खुले बस स्टैंड से एक भी वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के खिलाफ मजदूर यूनियन की हड़ताल पसरा रहा दिनभर सन्नाटा सरकार के प्रस्तावित बिल को बताया जन विरोधी व मजदूर विरोधी दुमका : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के खिलाफ गुरुवार को झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन द्वारा राष्ट्र व्यापी हड़ताल किया गया. जिसमें यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा […]
विज्ञापन
रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के खिलाफ मजदूर यूनियन की हड़ताल
पसरा रहा दिनभर सन्नाटा
सरकार के प्रस्तावित बिल को बताया जन विरोधी व मजदूर विरोधी
दुमका : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल के खिलाफ गुरुवार को झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन द्वारा राष्ट्र व्यापी हड़ताल किया गया. जिसमें यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिल को जन विरोधी व मजदूर विरोधी बताते हुए जिला मुख्यालय के परिचालित वाहनों के मोटर मजदूरों ने निजी पड़ाव में एकीकृत होकर इस बिल को अविलंब वापस लेने व मोटर वाहन अधिनियम 1988 व मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट 1961 को सख्ती व पारदर्शिता के साथ लागू करने की मांग की.
हड़ताल का नेतृत्व यूनियन के राज्य महामंत्री अखिलेश कुमार झा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, सचिव अमरेश कुमार सिन्हा, संताल परगना मोटर मजदूर संघ के महामंत्री कौशल कुमार सिंह ने किया. हड़ताल के दौरान यूनियन द्वारा एक सभा आयोजित की गई, जिसे राज्य महामंत्री अखिलेश कुमार झा, सचिव अमरेश कुमार सिन्हा व अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने संबोधित किया. मौके पर चंदन झा, सुरेंद्र सिंह, मो मुस्ताक, रवि थापा, रामनारायण गुप्ता, कौशल कुमार सिंह, संतोष कुमार, मो चांद, विनोद राउत, अजय राउत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










