अविलंब दे पेंशन नहीं तो होगा आंदोलन

Published at :01 May 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
अविलंब दे पेंशन नहीं तो होगा आंदोलन

दुमका : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक गुरुवार को प्रमंडलीय संयोजक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई.जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर सभी प्रखंडों में मंच का ग्यारह संयोजक मंडली का गठन कर पूर्व आयोग के आवेदित आंदोलनकारियों को सदस्य बनाने व सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ […]

विज्ञापन
दुमका : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक गुरुवार को प्रमंडलीय संयोजक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई.जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर सभी प्रखंडों में मंच का ग्यारह संयोजक मंडली का गठन कर पूर्व आयोग के आवेदित आंदोलनकारियों को सदस्य बनाने व सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
साथ ही मंच के संयोजक विजय चौधरी को आंदोलनकारियों को भ्रमित करने के विरोध में मंच से निष्कासित कर दिया गया. प्रमंडलीय संयोजक श्री सोरेन ने सरकार से 30 जुलाई तक चिह्न्ति आंदोलनकारियों को पेंशन व सम्मान देने की मांग की और कहा कि अगर इस दिशा में पहल नहीं की गयी, तो मंच चरण बद्ध आंदोलन को बाध्य होगी.
मौके पर जिला संयोजक बाबूराम मुमरू, कोषाध्यक्ष अरुण मंडल, सह सयोजक रामजीवन सिंह, सुप्रियादास गुप्ता, वतन, सचिव उमानाथ कोल, जामताड़ा जिला संयोजक जितेंद्र कुमार, बटेश्वर किस्कू, विलियम टुडू, मुंशी मरांडी लोबिन टुडू, भोली लायक, किरीनीला मरांडी, विद्याधर मंडल, ललित मंडल, कांग्रेस राय, महावीर मंडल, गुपीन सोरेन, फ्रांसिस मुमरू, बालक हांसदा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola