कश्मीर में शादी कराने की नीयत से लड़के का किया अपहरण

Published at :01 May 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में शादी कराने की नीयत से लड़के का किया अपहरण

दुमका कोर्ट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के बालवारा की कमली देवी ने 17 वर्षीय नाबालिग बेटा को धोखा देकर कश्मीर ले जाकर शादी कराने के लिए अपहरण किये जाने के मामले को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी एसएन मिश्र के न्यायालय में न्याय की गुहार लगायी. 17 अप्रैल को कमली देवी ने लखेखाक गांव के भूखन कापरी, […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के बालवारा की कमली देवी ने 17 वर्षीय नाबालिग बेटा को धोखा देकर कश्मीर ले जाकर शादी कराने के लिए अपहरण किये जाने के मामले को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी एसएन मिश्र के न्यायालय में न्याय की गुहार लगायी.

17 अप्रैल को कमली देवी ने लखेखाक गांव के भूखन कापरी, लाखो देवी, कालो कुमारी, पतीराम चौधरी, भागो देवी, संटू कुमार, जगन्नाथ ठाकुर और रंजनी देवी के विरुद्ध भादवि की धारा 420, 120बी, 379, 323, 364, 366 एवं 500 के तहत न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए बताया कि पतिराम चौधरी एवं संटू उसके पुत्र विनित चौधरी को काम कराने के बहाने एक सितंबर 2014 को कश्मीर ले गया.

काम कराने के बाद पैसा नहीं देता था, बाद में 2 हजार रुपये दिया लेकिन मारपीट कर पैसा छीन लिया. फोन पर उसके बेटे ने बताया कि उसकी शादी करा दी गई है. बेटा कहा है अब उसका पता नहीं चल रहा है. न्यायालय ने बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola