संताल परगना बंदोबस्त पदाधिकारी राम वचन राम हुए सेवानिवृत्त

Published at :30 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
संताल परगना बंदोबस्त पदाधिकारी राम वचन राम हुए सेवानिवृत्त

प्रतिनिधि, दुमका कोर्ट संंताल परगना बंदोबस्त पदाधिकारी राम वचन राम गुरुवार को कार्यकाल पूरा होने पर सेेवानिवृत्त हो गये. एएसओ एवं बंदोबस्त कर्मियों के साथ प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी प्रथम दिनेश कुमार सिंह एवं द्वितीय प्रकाश विरसा लाकड़ा ने माला पहनाया और पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर विदाई दी. 23 नवंबर 1981 में उप समाहर्ता परीक्षमान […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कोर्ट संंताल परगना बंदोबस्त पदाधिकारी राम वचन राम गुरुवार को कार्यकाल पूरा होने पर सेेवानिवृत्त हो गये. एएसओ एवं बंदोबस्त कर्मियों के साथ प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी प्रथम दिनेश कुमार सिंह एवं द्वितीय प्रकाश विरसा लाकड़ा ने माला पहनाया और पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर विदाई दी. 23 नवंबर 1981 में उप समाहर्ता परीक्षमान पद पर सीवान जिला से सेवा शुरू की. अपने गांव का पहला अधिकारी बनने से गांव वालों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने. कार्यकाल के दौरान सीवान में चकबंदी पदाधिकारी, दुमका में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बेगुसराय में भूमि सुधार विभाग के उप समहर्ता, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव, मंत्रिमंडल के निगरानी विभाग में उप सचिव, चाईबासा व पलामू में डीडीसी, छोटा नागपुर प्रमंंडल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निदेशक, रांची एवं दुमका में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्य किया. दुमका में 4 मार्च 2014 को योगदान किया था और अपने कार्यकाल के दौरान 169 गांवों का बंदोबस्त फाईनल कराया और 60 गावों को फाईनल के लिए तैयार कराया है. 36 वर्षों से चल रहे सर्वे सेटलमेंट को गति प्रदान किया. श्री राम सरल एवं मृदु स्वभाव के रूप में विख्यात रहे. विदाई समारोह में स्टेनो कृष्ण मुरारी घोष को भी उनका कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई. विदाई समारोह में प्रभारी बंदोवस्त पदाधिकारी सहित मुख्यालय एएसओ सुनील कुमार, शशि प्रकाश सिंह, राकेश कुमार सिंह, जलील अहमद अंसारी, शेखर वर्मा, राज मोहन तुरी, सुखदेव महतो, मिथिलेश कुमार, प्रकाश सहाय, शंभु शरण के अलावा बंदोबस्तकर्मी उपस्थित थे. …………………………………..फोटो 30 दुमका 25 बंदोवस्त पदाधिकारी को अटैची देकर सम्मानित करते बंदोवस्त कर्मी. ……………………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola