पेज-3//प्रमुख खबर/ क्राइम/ शहर के एक होटल से दो लड़कियों के साथ एक व्यक्ति धराया/

लोगों ने पकड़कर किया थाना के हवाले एक्सयूवी गाड़ी लेकर वीरभूम से आया था दुमका होटल में एक दिन पहले से था ठहरा हुआप्रतिनिधि, दुमका कोर्टसाकेत होटल के पास से बंगाल के एक युवक और दो आदिवासी लड़की को संदेह के आधार पर आदिवासी युवकों ने पकड़ कर तीनों को नगर थाना पुलिस के हवाले […]
लोगों ने पकड़कर किया थाना के हवाले एक्सयूवी गाड़ी लेकर वीरभूम से आया था दुमका होटल में एक दिन पहले से था ठहरा हुआप्रतिनिधि, दुमका कोर्टसाकेत होटल के पास से बंगाल के एक युवक और दो आदिवासी लड़की को संदेह के आधार पर आदिवासी युवकों ने पकड़ कर तीनों को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. युवकों का कहना था कि पकड़ा गया युवक जगबंधु पाल, जो वीरभूम जिले के रानूर का रहने वाला है, वह दुमका से आदिवासी लड़कियों को बहला फुसलाकर बेचने व गलत धंधा कराने के उद्देश्य से ले जा रहा था. दोनों लड़की कैराबनी और गोड्डा की रहने वाली बतायी जा रही है. पकड़े गये युवक जगबंधु पाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के रानूर में उसका अपना राइस मील है. चार महीने पूर्व भी दुमका आया था और यहां मजदूरों को अपने साथ ले गया था. पकड़ी गयी एक लड़की जो कैराबनी की रहने वाली थी, उसकी मां मीना टुडू उसके राइस मिल में काम कर रही है, लिहाजा वह अपनी मां की मजदूरी का पैसा लेने उसके पास आई थी. जगबंधु पाल की गाड़ी का ड्राइवर जयराम थानेदार भागने में सफल रहा. नगर थाना पुलिस बरामद लड़की के घर वालों से संपर्क करने में लगी है और मामले की तहकीकात कर रही है. जगबंधु पाल ने बताया कि वह साकेत होटल के कमरा नंबर 201 में मंगलवार की रात से ठहरा हुआ था. पूर्व में भी इसी होटल के रूम से आदिवासी युवकों ने एक कथित फादर के साथ दो लड़की को बरामद कर पुलिस के हवाले किया था. ……………………………..फोटो29-दुमका-होटल-1/2——————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










