एक मई को निकलेगा स्थानीयता जागृति रथ

Published at :29 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
एक मई को निकलेगा स्थानीयता जागृति रथ

प्रतिनिधि, दुमकाआदिवासी एकता मंच की बैठक बुधवार को बंदरजोड़ी में मार्था हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 1 मई को स्थानीयता जागृति रथ के भ्रमण की तैयारी पर चरचा की गई. निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम रथ 1 मई को अंबेदकर चौक पहुंचेगा वहां सदस्यों द्वारा माल्यार्पण करने के बाद शहर के विभिन्न चौंक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाआदिवासी एकता मंच की बैठक बुधवार को बंदरजोड़ी में मार्था हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 1 मई को स्थानीयता जागृति रथ के भ्रमण की तैयारी पर चरचा की गई. निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम रथ 1 मई को अंबेदकर चौक पहुंचेगा वहां सदस्यों द्वारा माल्यार्पण करने के बाद शहर के विभिन्न चौंक पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद गुहियाजोरी के अमड़ापाड़ा तक जागृति रथ का भ्रमण किया जायेगा, वहीं काठीकुंड के गुम्मामोड़ के सिदो कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा. जागृति रथ संचालन के दौरान झारखंड के खतियानधारियों से झारखंड की स्थानियता मात्र झारखंंडियों के लिए संघर्ष करने की अपील की जायेगी. कार्यक्रम का नेतृत्व संंताल परगना काश्तकारी अधिनियम रक्षा समिति द्वारा किया जायेगा. मौके पर अभिनंदन मुर्मू, पंचानन वैद्य, रोजलिलि हांसदा, मेरी सुसान्ना टुडू, बबीता मुर्मू, निर्मला पुतुल मुर्मू, सावित्री देवी, अग्नेश किस्कू, बाबुधन किस्कू, जॉन सोरेन आदि मौजूद थे. ………………………..फोटो// आदिवासी एकता मंच

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola